फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yoga: सूर्य, बुध और शनि का महासंयोग, इन राशियों को अपार धन लाभ और प्रमोशन के संकेत

Fri, 25 Jul 2025 01:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 01:10 PM IST
सार

Trigrahi Yog In Kundali: सितंबर 2025 में एक ऐसा ही शक्तिशाली त्रिग्रही योग बनने जा रहा है, जब सूर्य , बुध और चंद्रमा  एक साथ सिंह राशि में विराजमान होंगे। सिंह राशि स्वयं सूर्य की राशि है, ऐसे में इस त्रिग्रही संयोग का प्रभाव और भी प्रबल हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Rare Trigrahi Yoga After 50 Years Big Fortune Awaits These Zodiac Signs
सिंह राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : अमर उजाला

Trigrahi Yoga in Leo 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते हैं और जब तीन ग्रह एक ही राशि में एक साथ गोचर करते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। ऐसा संयोग बहुत प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसका असर न केवल व्यक्ति विशेष पर, बल्कि देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी पड़ता है। सितंबर 2025 में एक ऐसा ही शक्तिशाली त्रिग्रही योग बनने जा रहा है, जब सूर्य , बुध और चंद्रमा  एक साथ सिंह राशि में विराजमान होंगे। सिंह राशि स्वयं सूर्य की राशि है, ऐसे में इस त्रिग्रही संयोग का प्रभाव और भी प्रबल हो जाएगा।


Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता
इस दुर्लभ योग का सीधा लाभ कुछ राशियों को मिलने वाला है। इनके लिए न सिर्फ अच्छे दिन की शुरुआत होगी, बल्कि धन-संपत्ति में वृद्धि, रुका हुआ पैसा वापस मिलना, और मान-सम्मान में वृद्धि जैसे योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत इस त्रिग्रही योग से।
Budh Uday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, मिलेगी आर्थिक समृद्धि

Rare Trigrahi Yoga After 50 Years Big Fortune Awaits These Zodiac Signs
आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से ज्यादा स्थिर और संतुलित महसूस करेंगे। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग धन और वाणी भाव में बन रहा है, जो इसे बेहद शुभ बनाता है। इस समय आपको अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से ज्यादा स्थिर और संतुलित महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने और नई स्किल्स सीखने का अच्छा मौका है। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जो लोग किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपके प्रभावशाली लोगों से संबंध बन सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। कुल मिलाकर, यह योग कर्क राशि के लिए आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्तर पर उन्नति देने वाला रहेगा।

Rare Trigrahi Yoga After 50 Years Big Fortune Awaits These Zodiac Signs
कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और वरिष्ठ भी आपके काम से प्रभावित होंगे। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सितंबर 2025 में बनने वाला त्रिग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि यह योग आपकी ही राशि में और लग्न भाव में बन रहा है। इसका सीधा असर आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ेगा। इस समय आपकी आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप अपने निर्णयों में स्पष्ट रहेंगे और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और वरिष्ठ भी आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय खास लाभदायक रहेगा, खासकर साझेदारी वाले कामों में बड़ा मुनाफा हो सकता है। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें भी निर्णय आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं और विवाहित जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। कुल मिलाकर, यह योग सिंह राशि वालों के लिए तरक्की, सम्मान और खुशियों से भरा हुआ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rare Trigrahi Yoga After 50 Years Big Fortune Awaits These Zodiac Signs
जो लोग निवेश या स्टॉक्स में जुड़े हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
सितंबर 2025 में बन रहा त्रिग्रही योग तुला राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि यह संयोग आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव यानी आय और लाभ स्थान में बन रहा है। इस अवधि में आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। जो लोग निवेश या स्टॉक्स में जुड़े हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही करियर में भी नई उपलब्धियाँ मिलेंगी और आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है, और जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। वहीं प्रेम संबंधों में सुधार आएगा और पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी सोशल नेटवर्किंग और जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे भविष्य में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। इस समय आपको अपने अवसरों को पहचानना और उनका सही इस्तेमाल करना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed