फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: दुर्लभ संयोग में रक्षाबंधन, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव और भोलेनाथ

Fri, 02 Aug 2024 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 02 Aug 2024 06:23 AM IST
सार

इस बार सावन महीने की शुरुआत और समापन दोनों ही सोवार के दिन से हो रहे हैं। इसके अलावा सावन का महीना ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। 19 अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा और इस दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। 

विज्ञापन
raksha bandhan 2024 these zodiac sign will be lucky shani and moon gochar in kumbh rashi
रक्षाबंधन - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर राखी का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन सावन महीने का आखिरी दिन होता है। सावन का महीना भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय होता है। सावन माह में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा आराधना और कई तरह के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं। इस वर्ष सावन पर बहुत ही विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन महीने की शुरुआत और समापन दोनों ही सोवार के दिन से हो रहे हैं। इसके अलावा सावन का महीना ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। 19 अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा और इस दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। 
raksha bandhan 2024 these zodiac sign will be lucky shani and moon gochar in kumbh rashi
रक्षाबंधन - फोटो : Amar Ujala

इस वर्ष रक्षाबंधन पर बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्रमा और शनि की युति देखने को मिलेगी जिससे शनिदेव के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की भी विशेष कृपा होगी। आपको बता दें कि सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई, सोमवार के दिन हुई थी और इस दिन चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर थे और अब सावन माह का समापन भी सोमवार के दिन होगा, जिसमें चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में विराजमान होंगे। इस तरह से सावन के शुरू होने और समापन पर दुर्लभ संयोग का निर्माण होगा। इस तरह से रक्षाबंधन पर सावन का आखिरी दिन होगा जिसमें शनिदेव के साथ-साथ शिवजी की भी विशेष कृपा मिलेगी। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर किन-किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। 


 
raksha bandhan 2024 these zodiac sign will be lucky shani and moon gochar in kumbh rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मेष राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसने वाली है। आपकी राशि में शनिदेव ग्यारहवें भाव में होंगे। कुंडली का 11वां भाव लाभ का भाव माना जाता है और इसी भाव में चंद्रमा भी विराजमान होंगे। इस तरह से रक्षाबंधन पर मेष राशि के जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है जिससे आपको रुतबा बड़ा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। भोलनाथ की विशेष कृपा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2024 these zodiac sign will be lucky shani and moon gochar in kumbh rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन के दिन और श्रावण माह के आखिरी दिन चंद्रमा का गोचर बहुत बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा कुंभ राशि में शनि का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। इस तरह से धनु राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन का दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। धनु राशि के जातकों पर भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा रहेगी। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियां आ सकती है। जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं वह पूरे होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के सुनहरे अवसर आएंगे। 
विज्ञापन
raksha bandhan 2024 these zodiac sign will be lucky shani and moon gochar in kumbh rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि और चंद्रमा रक्षाबंधन के दिन आपके लग्न भाव में होंगे। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में कुंभ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जो काम आपके अधूरे चल रहे हैं उनके पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी हर एक इच्छा पूरी होंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed