Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
{"_id":"66ab391732e4b5e7280b243a","slug":"aaj-ka-rashifal-2-august-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों को हो सकता है अचानक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों को हो सकता है अचानक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Fri, 02 Aug 2024 06:01 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
2 अगस्त का दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी के कहने में आकर अपने विषय में बदलाव नहीं करना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चो पर लगाम लगाएं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर किसी नामकरण, जन्मदिन पर पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने साथी के साथ प्रेम बना रहेगा। आपका यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है, तो आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला सुनाया जाएगा, जो आपको खुशी देगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। आप किसी प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी और आपको किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको आपके मन में शांति रहेगी।