ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। इस साल तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा, पहला बड़ा राशि परिवर्तन 29 मार्च को हो चुका है जहां न्याय और कर्मफलदाता शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर हो चुक हैं। इसके बाद 14 मई को गुरु का राशि परिवर्तन और फिर 18 मई को छाया ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आज हम आपको राहु के गोचर करने से होने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया है। आपको बता दें कि राहु 18 मई को गुरु की राशि मीन से शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। राहु 18 महीने तक मीन राशि में रहने के बाद 18 मई को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के शनि की राशि में गोचर करने के कारण कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है तो वहीं कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं राहु के मीन से कुंभ राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
Rahu Transit: मायावी ग्रह राहु करेंगे शनि के घर में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 07 May 2025 12:54 PM IST
सार
Rahu Gochar:पापी ग्रह राहु जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। राहु 18 मई को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों का अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन