फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: 7 मई से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Wed, 07 May 2025 11:16 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 May 2025 11:16 AM IST
सार

Budh Gochar 2025: बुध 7 मई 2025 को रात 3 बजकर 53 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मेष राशि में आने से 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Mercury Transit In Aries 2025 these Zodiac will get benefits and money
ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, संवाद, गणित, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में लगभग 21 दिनों तक रहते हैं - फोटो : adobe stock

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मई 2025 को रात 3 बजकर 53 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मेष राशि में आने से 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, संवाद, गणित, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में लगभग 21 दिनों तक रहते हैं और जब भी गोचर करते हैं, तो जातकों को करियर में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होने पर जातक व्यापार में मनचाहा लाभ और प्रतिष्ठा पाता है। हालांकि बुध के राशि परिवर्तन से भी कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में आइए इस गोचर की लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Mercury Transit In Aries 2025 these Zodiac will get benefits and money
आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में चल रही उलझने दूर होंगी - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
बुध का मेष राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपको व्यापार में मुनाफा मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अगर कोई इच्छा लंबे समय से मन में थी, तो अब उसके पूर्ण होने का समय आ गया है। आय के नए-नए स्रोतों का निर्माण होगा। इस दौरान निवेश में लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति संभव है। आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में चल रही उलझने दूर होंगी

Mercury Transit In Aries 2025 these Zodiac will get benefits and money
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
इस गोचर से कर्क राशि वालों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के परीक्षा परिणाम भी आ सकते हैं। आपको इष्ट-मित्रों का साथ प्राप्त होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत आप करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit In Aries 2025 these Zodiac will get benefits and money
जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।  कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के धन में वृद्धि होगी। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको निवेश, संपत्ति, व शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। यह समय आत्म-प्रेरणा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपको अपने रुचि के अनुसार ही काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।  कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Signs on Your Palm: क्या आपकी हथेली में हैं अमीरी के संकेत? जानिए इन रेखाओं से
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Moles on the Body: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना माना जाता है अशुभ,जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed