फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit 2020: 18 महीनों तक इस एक राशि में रहेगा राहु, जानिए राहु का शुभ-अशुभ असर

Mon, 07 Sep 2020 05:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
rahu transit in 2020 rahu gochar in taurus auspisious and inauspisious rahu in kundli
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2020

सितंबर का महीना ग्रहों के हलचल के हिसाब काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में एक साथ कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा कई ग्रह वक्री और मार्गी चाल से चलेंगे। 23 सितंबर 2020 को राहु अपनी राशि बदल रहा है। ज्योतिष में राहु का राशि परिवर्तन एक बड़ी ज्योतिष घटना होती है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को बहुत ही क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु का नाम आते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। कुंडली में राहु के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कई तरह की मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है।  



राशि परिवर्तन: 18 महीने बाद बदल रही है केतु की चाल, जानिए कुंडली पर इसका प्रभाव

rahu transit in 2020 rahu gochar in taurus auspisious and inauspisious rahu in kundli
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2020

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु हमेशा उल्टी चाल चलता है यानी राहु वक्री चाल से एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिष में ग्रहों की उल्टी चाल को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। राहु के पास किसी भी राशि का स्वामित्व उसके पास नहीं है। राहु जिस राशि में गोचर करता है उस राशि के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल जातकों को प्रदान करता है। राहु मिथुन राशि में उच्च का होता है जबकि धनु राशि में यह नीच भाव का होता है।

rahu transit in 2020 rahu gochar in taurus auspisious and inauspisious rahu in kundli
ज्योतिष में राहु

कुंडली में बली राहु
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर राहु किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति और भाव में होता है तब उस जातक को सभी तरह के ऐशो-आराम और वैभव प्राप्त होने लगता है। शुभ राहु से जातक की किस्मत चमक उठती है। कुंडली में मजबूत राहु व्यक्ति की बुद्धि और कौशल को प्रखर कर देता है। जिस कारण से उसे समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu transit in 2020 rahu gochar in taurus auspisious and inauspisious rahu in kundli
rahu

कुंडली में कमजोर राहु
वहीं अगर किसी की कुंडली में राहु अशुभ भाव में बैठा है तो जातक को परेशानियां, असफलता, बीमारियां और नकारात्मक परिणाम मिलने लगता है। अशुभ राहु के प्रभाव से व्यक्ति को छल, कपट और धोखा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। व्यक्ति पर अशुभ राहु के प्रभाव से बुद्धि काम नहीं करती है। वह गलत कार्यों में लिप्त हो जाता है।

विज्ञापन
rahu transit in 2020 rahu gochar in taurus auspisious and inauspisious rahu in kundli
rahu ketu

18 महीने इस राशि में रहेगा राहु
18 महीने के बाद राहु मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जहां पर यह अप्रैल 2022 तक विराजमान रहेगा। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। राहु और केतु हमेशा उल्टी गति से चलते हैं इसलिए यह कर्क राशि में जाने की बजाय पीछे चलकर वृषभ राशि में आ रहे हैं। यह राशि इनके गुरु, शुक्र की राशि है इस राशि में भी राहु सर्वाधिक बलवान होते है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed