फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2024: साल 2024 में राहु इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Tue, 12 Dec 2023 02:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 02:23 PM IST
विज्ञापन
rahu gochar 2024 and prediction for new year 2024 these zodiac sign will be lucky
Rahu transit 2024

Rahu Gochar 2024: सभी को नया साल का इंतजार है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में कई राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है। जहां साल 2024 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा वहीं कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनका साल 2024 में कोई भी राशि परिवर्तन नहीं होगा। यानी ये ग्रह साल 2023 में जिस राशि में संचरण कर रहे हैं उसी में आने वाला नए साल में विराजमान रहेंगे। साल 2024 में राहु का राशि परिवर्तन नहीं होगा यानी ज्योतिष में प्रमुख ग्रहों में से एक राहु ग्रह साल 2024 में मीन राशि में ही रहेंगे। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। राहु मीन राशि में रहते हुए अपनी सप्तम द्दष्टि केतु पर डालेंगे। केतु कन्या राशि में हैं। इसके अलावा जब मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तब राहु और गुरु के बीच त्रिएकादश योग का निर्माण होगा। इस योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। साल 2024 में राहु का मीन राशि में संचरण कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। राहु ग्रह इन राशि के जातकों पर विशेष कृपा रखने वाले हैं। राहु पूरे वर्ष आकस्मिक धन लाभ के मौके और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाएंगे।


 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

rahu gochar 2024 and prediction for new year 2024 these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
शनि की तरह धीमी चाल चलने वाले और हमेशा वक्री चलने वाले मायावी ग्रह राहु 30 अक्तूबर 2023 से मीन राशि की यात्रा पर हैं। साल 2024 में राहु पूरे वर्ष इसी राशि में ही रहेंगे। वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आने वाले वर्ष के लिए बहुत अच्छा रहने वाला साबित हो सकता है। साल 2024 में राहु आपको तरक्की के कई मौके दिलाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के मौके बनेंगे। कार्यो में सफलताएं हासिल होंगी। जो योजनाएं साल 2023 में पूरी नहीं हो सकी हैं और इसका भरपूर लाभ नहीं मिल सका है साल 2024 में जरूर मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। पूरे सालभर तक राहु की कृपा बनी रहेगी और हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 


 
rahu gochar 2024 and prediction for new year 2024 these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
राहु का मीन राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला सिद्ध हो सकता है। साल 2024 आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले साल में राहु ग्रह की विशेष कृपा होगी। नौकरी के कई मौके आपको मिलेंगे। जो जातक कारोबार में है उन्हें अच्छा लाभ होगा और व्यापार में काफी विस्तार भी देखने को मिल सकता है। साल 2024 में आपकी इनकम में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग बेराजगार हैं उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu gochar 2024 and prediction for new year 2024 these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राहु का मीन राशि में संचरण किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए साल 2024 बहुत ही शुभ साल साबित होगा। तुला राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा और और फायदा मिलने के योग हैं। करियर-कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साल 2024 में राहु की विशेष कृपा होने की वजह से आपको हर एक तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार में लगातार खुशियां पहले जैसी बनी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed