फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2022: एक साल तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु, हर काम में मिलेगी सफलता

Sat, 21 May 2022 02:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 21 May 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Rahu Gochar 2022 These Zodiac Signs Throughout The Year Know The Ways To Strengthen Rahu In The Horoscope
rahu gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह अपने-अपने स्वभाव और कारकत्व के आधार पर जातकों का शुभ और अशुभ दोनों तरह का फल प्रदान करते हैं। सभी 9 ग्रहों में कुछ ग्रह सदैव शुभ फल प्रदान करते हैं, तो कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जिनका मन में नाम आते है बुरे-बुरे ख्याल आना शुरू हो जाता है। ज्योतिष में तीन ग्रह ऐसे है जिनसे लोग हमेशा ही भयभीत रहते हैं ये ग्रह, शनि, राहु और केतु। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये तीनों ग्रह हमेशा ही अशुभ रहते हैं बल्कि कुछ विशेष परिस्थितियों में अच्छा फल भी प्रदान करते हैं। कुंडली में अगर ये तीन ग्रह शुभ भाव में स्थिति है या फिर ग्रहों के संयोग से अन्य ग्रहों के साथ मिलकर शुभ स्थिति का निर्माण करते हैं तो अच्छा फल देने के लिए बाध्य होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर 1 साल तक राहु की कृपा प्राप्त होने वाली है। राहु की मेहरबानी से इन राशियों के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव, तरक्की,मान-सम्मान, यश और ऐशोआराम आदि की प्राप्ति होने वाली है।

Rahu Gochar 2022 These Zodiac Signs Throughout The Year Know The Ways To Strengthen Rahu In The Horoscope
राहु-केतु का राशि परिवर्तन

ज्योतिष में राहु
राहु और केतु मंद गति से चलने वाले ग्रहों में से एक हैं। अन्य ग्रहों की तुलना में राहु और केतु बहुत ही धीमी चाल से किसी एक राशि में चलते हैं। ये दोनों ग्रह करीब डेढ़ साल तक किसी एक राशि में रहते हैं फिर इसके बाद ही अन्य राशि में गोचर करते हैं। ये दोनों हमेशा उल्टी चाल यानी वक्री चलते हैं। राहु-केतु को अन्य ग्रहों की भांति किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। आपको बता दें अभी अप्रैल के महीने में ही राहु-केतु का करीब डेढ़ वर्षों बाद राशि परिवर्तन हुआ है। 12 अप्रैल को राहु वृषभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मेष राशि में गोचर हुए हैं। यह इस राशि में यह आने वाले कई महीनों उल्टी चाल से चलेंगे।  राहु के गोचर से इसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इस राहु का प्रभाव शुभ रहने वाला होगा।


 

Rahu Gochar 2022 These Zodiac Signs Throughout The Year Know The Ways To Strengthen Rahu In The Horoscope
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

इन 3 राशियों पर सालभर रहेगी राहु की मेहरबानी

सभी 12 राशियों पर राहु के राशि परिवर्तन का प्रभाव अवश्य ही पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर राहु का विशेष प्रभाव पड़ेगा। तीन राशियों पर राहु की मेहरबानी साल भर बनी रहेगी। ये तीन राशियां है- वृषभ, मिथुन और कर्क ।
वृषभ
 राहु का स्थान परिवर्तन वृष राशि से मेष राशि में हुआ है। ऐसे में वृषभ राशि वालों को आगे आने वाले करीब 1 साल में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। कई साधनों से आपको धन लाभ के आसार हैं। आपको नौकरी में सफलाएं और धन में बढ़ोतरी का कई मौके प्राप्त होंगे जिसमें आपको कामयाबी अवश्य ही प्राप्ति होगी। पदोन्नति के अवसर आएंगे। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। बिजनेस में कार्यरत जातकों को राहु का राशि परिवर्तन किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। व्यापार में अच्छी डील के साथ अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आप हर एक काम में जरूर सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2022 These Zodiac Signs Throughout The Year Know The Ways To Strengthen Rahu In The Horoscope
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
करियर और आर्थिक उन्नति के लिहाज से राहु आपके लिए शुभ साबित हो रहे हैं। दिन-प्रतिदिन आपकी सफलता का ग्राफ बढ़ता ही चला जाएगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। मान सम्मान में लगातार इजाफा भी देखने को मिलेगा। किसी खास प्रोजेक्ट के लिहाज से साल 2022 के आखिरी कुछ दिनों में आपको कामयाबी मिलेगी। आपकी आय और लाइफ स्टाइल में भी जबरदस्त ग्रोथ की संभावना भी दिखाई पड़ रही है। नौकरीपेशा वर्ग को अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2022 These Zodiac Signs Throughout The Year Know The Ways To Strengthen Rahu In The Horoscope
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों पर राहु पूरे साल मेहरबान रहेंगे। किसी भी तरह का राहु का दुष्प्रभाव कर्क राशि वालों के ऊपर नहीं होगा। नौकरीपेशा जातकों का साल के मध्य कोई बड़ा पद हासिल कर सकते हैं। जो जातक पिछले साल नौकरी में बढ़िया समय नहीं था इस वर्ष शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी बदलने के लिहाज से आपके लिए अच्छा समय रहेगा। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल जाएगा। जमीन-जायदाद के मामले में आपको कई सौदे मिलने के संकेत हैं। निवेश के नजरिया से आपके लिए शानदार मुनाफा प्राप्त करने का साल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed