फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पितृ पक्ष 2018 : कुंडली में मौजूद यह ऋण बनता है कंगाल, ग्रहों के मुताबिक उपाय करके हो सकते खुशहाल

Mon, 10 Sep 2018 03:47 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Mon, 10 Sep 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
pitru paksha best remedies through vedic astrology for pitra dosha
pitru paksha

पितृ ऋण एक ऐसा कर्ज जिसका किसी भी जातक पर अपने पूर्वजों के बुरे कर्मों का प्रभाव होता है| यदि जातक की कुंडली में जिस ग्रह में उसकी स्वयं की राशि में उसका शत्रु ग्रह बैठा हो और वह ग्रह खुद भी अशुभ हो तो जातक पर पितृ ऋण होगा| पितृ ऋण जन्म कुंडली से देखा जाता है| ऐसी कुंडली वाले जातक चाहे कितना भी योग्य क्यों न हो उसे प्रगति देर से मिलती है तथा असफलता का सामना करना पड़ता है। उसकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है| ऐसी अवस्था में जातक को दोनों ग्रहों का उपाय करना पड़ता है। पहले उस राशि का जो स्वयं अशुभ है। दूसरा जो उसका शत्रु ग्रह है और उसकी स्वयं की राशि में बैठा है |

pitru paksha best remedies through vedic astrology for pitra dosha
pitra paksha - फोटो : pitra paksha

एक साथ दोनों ग्रहों के उपाय करने से किसी भी उपाय का फल प्राप्त नहीं होता इसलिए एक - एक करके दोनों उपाय करने चाहिए तथा दोनों के बीच में कुछ समय अंतराल रखना भी आवश्यक होता है | पितृ ऋण के उपाय ४०/४३ सप्ताह तक करना चाहिए| पितृ ऋण के उपाय के लिए जहाँ तक खून का रिश्ता होता है, उन सभी का उस पूजा में उपस्थित तथा उनका हिस्सा डालना अति आवश्यक होता है| कुंडली वाले के ससुराल की तरफ से रिश्तेदारों के लिए पितृ ऋण में हिस्सेदार बनने की कोई शर्त नहीं मगर कुंडली वाले की लड़की, बहन, बहू या उनकी संतान (नर हो या मादा) का हिस्सा उचित ही नहीं बल्कि आवश्यक माना गया है|

pitru paksha best remedies through vedic astrology for pitra dosha
pitra - फोटो : pitra
उपाय :
पितृ ऋण का उपाय ४०-४३ सप्ताह तक करना चाहिए और उपाय करने के लिए परिवार के सभी सदस्य अर्थात् जहाँ तक भी खून का रिश्ता हो, सभी को हिस्सा डालना चाहिए यदि कोई हिस्सा डालने में असमर्थ हो तो उसके बदले का दस गुना स्वयं डालना चाहिए |

ग्रहों के मुताबिक पितृदोष को दूर करने का उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें —
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pitru paksha best remedies through vedic astrology for pitra dosha
Surya Arghya
सूर्य :
खानदान के प्रत्येक सदस्य से एकसमान पैसा लेकर एक ही दिन में मंदिर में यज्ञ करना चाहिए |
विज्ञापन
pitru paksha best remedies through vedic astrology for pitra dosha
chandra dev
चंद्र :
जातक का जहाँ तक खून का संबंध हो सभी सदस्यों से बराबर-बराबर चाँदी लेकर इकट्ठी कर  एक बार में चलते पानी में बहा देनी चाहिए |
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed