फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 सितंबर: महीने का दूसरा हफ्ता सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Mon, 10 Sep 2018 11:28 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Mon, 10 Sep 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 10 september to 16 september second week of september month

सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर डालेगा। आइए जानते हैं।

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 10 september to 16 september second week of september month
aries - फोटो : aries

इस सप्ताह आपको अपने कार्य-क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है। बेहतर यही होगा कि आप किसी से कड़वी बात न बोलें। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान उसमें अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपका साझेदार आपका पूरा साथ देगा और आपके बीच संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। संतान के लिए समय बेहतर है उन्हें किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जिसके कारण आप स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और धन लाभ भी ठीक-ठाक होगा। इस कारण आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 10 september to 16 september second week of september month
taurus - फोटो : taurus

इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त पिता जी को भी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुख शांति पूर्ण रहने से मन खिला-खिला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अभी पहले जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। आप मेहनत करते रहें, खर्च कुछ बढ़ सकते हैं तथा महिलाओं और वृद्धजनों से आपके संबंधों में कुछ तीखापन आ सकता है इसलिए जहां तक संभव हो इससे बचने का प्रयास करें, अन्यथा रिश्तों पर असर पड़ सकता है। बैंक लोन के लिए यदि आपने अप्लाई किया हुआ है तो उसमें आपको सफलता प्राप्त हो होगी। इसके अतिरिक्त संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 10 september to 16 september second week of september month
gemini - फोटो : gemini

इस सप्ताह आप अपने काम और पारिवारिक जीवन दोनों को समान रुप से समय देंगे और इस कारण आप का मन भी प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपके आसपास के लोग भी आप से खुश रहेंगे। आपकी संतान के लिए यह बेहतरीन समय रहेगा और वह बहुत ही ऊर्जावान रहकर हर कार्य करेगी। आपको उनकी ओर से संतुष्टि का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए यह एक स्वर्णिम समय है। क्योंकि इस समय में उनके ज्ञान को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होगी और वह जो पड़ेंगे वह आसानी से उनको समझ भी आएगा और याद भी हो जाएगा, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा और आप अच्छी अपॉर्चुनिटी के लिए वर्तमान कार्य क्षेत्र को बदल भी सकते हैं। स्वास्थ्य का आप को पूर्ण रुप से ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 10 september to 16 september second week of september month
cancer - फोटो : cancer

इस सप्ताह आप की भाषा शैली और वाणी कौशल में वृद्धि होगी और आप अपनी बातों के कारण अपने सारे काम निकाल पाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संतुष्टि बनी रहेगी तथा आप अपने परिवार के लोगों की सुख शांति पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। इसके अलावा घर को सुंदर बनाने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। माता जी उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगी। कार्य क्षेत्र में बेहतर समय रहेगा और आप के साथियों के साथ मिलकर आप अच्छा कार्य करेंगे। जिससे आप के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा आपको प्राप्त होगी। इस समय में आप धन लाभ प्राप्त कर पूंजी संचय करने में सक्षम होंगे। संतान के लिए समय मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। विद्यार्थियों को भी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा और कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed