Pisces Horoscope 2025 September to December: मीन राशि जल तत्व की राशि है, जो करुणा, आध्यात्मिकता और कल्पनाशीलता का प्रतीक है। मीन राशि के जातक संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और रचनात्मक होते हैं। आपका व्यक्तित्व स्वप्निल और आध्यात्मिक होता है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है, लेकिन कभी-कभी अति भावुकता या अनिर्णय आपको चुनौतियों में डाल सकता है। हालांकि, इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो विवाह सुख, ज्ञान और धन के कारक है। इन राशि वालों पर उनकी कृपा बनी रहती है, जिसके प्रभाव से इस राशि के लोग करियर में सफलता और व्यापार में लाभ पाते हैं। ऐसे में गुरु के प्रभाव से आपके लिए साल 2025 के शेष माह कैसे रहेंगे, आइए राशिफल को विस्तार से जानते हैं।
Pisces Horoscope 2025: साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए मीन राशि के लिए कैसे बीतेंगे दिन
Meen Rashifal 2025: मीन राशि जल तत्व की राशि है, जो करुणा, आध्यात्मिकता और कल्पनाशीलता का प्रतीक है। मीन राशि के जातक संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और रचनात्मक होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2025: मिश्रित फल और आध्यात्मिक रुचि का माह
मूल राशिफल:
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। भौतिक सुख संसाधनों पर धन खर्च होगा। अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। अपने मित्रों के माध्यम से इस महीने के अंत में सुख सहयोग प्राप्त होगा। अपनी आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में संघर्ष के पश्चात सफलता प्राप्त होगी। आप अपने पैसे को सोच समझकर इन्वेस्ट करें।
भाई बहनों का व्यवहार उतना अच्छा नहीं रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। अध्ययन के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ संघर्षपूर्ण रहेगा। परिश्रम के अनुपात में फल प्राप्ति नहीं होगी। प्रेम संबंध में परेशानियां हो सकती हैं। संतान पक्ष से संबंध सुधारने का प्रयास करें। पति-पत्नी के मध्य इस महीने के अंत में समस्याओं को लेकर मतभेद रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
विस्तार:
सितंबर 2025 में, बृहस्पति और शनि की चाल आपके लिए मिश्रित फल और आध्यात्मिक रुचि का माहौल बनाएगी। भौतिक सुखों पर खर्च बढ़ेगा, इसलिए आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखें। व्यक्तित्व में निखार लाने से सामाजिक और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और छोटी यात्राएं होंगी। महीने के अंत में मित्रों का सहयोग मिलेगा।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और आर्थिक मामलों में मेहनत से सफलता मिलेगी। निवेश में सावधानी बरतें। भाई-बहनों और माता-पिता के साथ मतभेद संवाद से सुलझाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए संयम और समझदारी रखें। संतान पक्ष के साथ संबंध सुधारें। कार्यक्षेत्र में मेहनत जरूरी होगी।
उपाय:
- बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केसर का तिलक लगाएं।
- प्रेम और दांपत्य जीवन में शांति के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।
- पढ़ाई और कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
- परिवार में सौहार्द के लिए रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
अक्तूबर 2025: सकारात्मकता और समृद्धि का माह
मूल राशिफल:
मीन राशि के जातकों के लिए इस महीने की शुरुआत काफी सकारात्मक रहेगी। आपको अच्छा धन का लाभ होगा। आप अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। आपको किसी कंपनी में नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के संबंध में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके टीम लीडर बनाकर किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है। सात्विक जीवन शैली इस महीने आप अपना सकते हैं। मंदिरों में जाएंगे और धार्मिक क्रियाकलापों में आप शामिल होंगे।
खर्च भी अधिक होगा। धन का सदुपयोग करना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। अगर आप पत्रकार हैं या लेखन का कार्य करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आपका विवाह तय हो सकता है। गुप्त संपत्ति भी आपको प्राप्त हो सकती है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखे तो महीना बहुत अच्छा है। आप अपने गुरुओं और अपने माता-पिता के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आपके कार्य सिद्ध होंगे। प्रेम प्रसंग में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।