{"_id":"67fa62b6322f39f5d20d07df","slug":"people-born-on-saturday-astrology-know-their-personality-career-and-life-traits-2025-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology: शनिवार के दिन जन्मे लोगों में होती है ये खूबियां, जानें कैसा होता हैं इनका करियर और प्रेम जीवन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: शनिवार के दिन जन्मे लोगों में होती है ये खूबियां, जानें कैसा होता हैं इनका करियर और प्रेम जीवन
Sat, 12 Apr 2025 06:26 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:26 PM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन का एक ग्रह स्वामी होता है और उस दिन जन्मे व्यक्ति पर उस ग्रह की विशेष छाया रहती है। इस दिन जन्म लेने वालों पर शनि ग्रह की विशेष कृपा और प्रभाव होता है।
विज्ञापन
शनिवार को जन्में लोग कैसे होते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kaise Hote Hai Shaniwar Ko Janme Log: हिंदू मान्यताओं में जन्म तिथि और दिन का विशेष महत्व होता है। जब कोई शिशु जन्म लेता है, तो उसकी जन्म तिथि, वार और नक्षत्रों के आधार पर उसके व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन की दिशा को लेकर कई बातें बताई जाती हैं। व्यक्ति का जन्म जिस दिन होता है, उस दिन के अधिपति ग्रह का भी उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को जन्मे लोगों का स्वभाव, करियर और प्रेम जीवन कैसा होता है।
शनिवार को जन्मे लोगों का स्वभाव
- फोटो : adobe stock
शनिवार को जन्मे लोगों का स्वभाव
जो लोग शनिवार को जन्म लेते हैं, वे मेहनती, गंभीर और अनुशासित स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों तक धीरे-धीरे पहुंचते हैं, लेकिन ठान लेने पर हार नहीं मानते। कभी-कभी इनका स्वभाव रूखा या गुस्सैल लग सकता है, लेकिन अंदर से ये मददगार और संवेदनशील होते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये दिल से किसी को तकलीफ नहीं देना चाहते।

खूबियां जो इन्हें खास बनाती हैं
- फोटो : adobe stock
खूबियां जो इन्हें खास बनाती हैं
शनिवार को जन्म लेने वाले लोग सेवा भाव और परोपकार में आगे रहते हैं। जीवन की शुरुआत में इन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ चीजें बेहतर होती जाती हैं। इनके जीवन में स्थिरता और सफलता धीरे-धीरे आती है।

प्रेम जीवन
- फोटो : adobe stock
प्रेम जीवन
प्रेम के मामले में ये लोग काफी संजीदा होते हैं। ये आसानी से किसी रिश्ते में नहीं आते, लेकिन जब ये किसी से जुड़ते हैं, तो उस रिश्ते को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हैं। ये लोग बेहद भरोसेमंद साथी होते हैं।

Shukra Margi 2025: कल शुक्र ग्रह होंगे मार्गी, जानें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य
शनिवार को जन्मे लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इन्हें जोड़ों का दर्द, नसों की समस्या, आंखों में परेशानी या पीठ दर्द जैसी तकलीफें हो सकती हैं। नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने से ये समस्याएं कम हो सकती हैं।