ज्योतिष में ग्रहों की चाल और दशा का विशेष महत्व होता है। ग्रह हर समय किसी न किसी राशि में भ्रमण करते हैं, जिससे दूसरे ग्रहों के युति भी करते है। ग्रहों की दो या दो से ज्यादा राशियों में युति होने से कई तरह के राजयोग का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 23 फरवरी को ऐसा ही ग्रहों का संयोग बनने वाला है जिसमें मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं पंचग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, रक्त, युद्ध और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलता है।
{"_id":"6999754167229f82fe0754c5","slug":"panch-grahi-yoga-2026-rare-5-planet-conjunction-positive-impact-on-these-zodiac-signs-2026-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panch Grahi Yoga 2026: मंगल के कुंभ राशि में गोचर से बनेगा पंचग्रही योग, इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Panch Grahi Yoga 2026: मंगल के कुंभ राशि में गोचर से बनेगा पंचग्रही योग, इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान
Sat, 21 Feb 2026 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:36 PM IST
सार
Panch Grahi Yoga 2026: 23 फरवरी को मंगल मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर होंगे। जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होगा। कुंभ राशि में मंगल सूर्य, बुध, सूर्य और शुक्र मौजूद होंगे।
विज्ञापन
पंचग्रही योग 2026
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
- 23 फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में गोचर करने से आपकी राशि के छठे भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण होगा।
- पंचग्रही योग बनने से आपको पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी।
- नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बनेंगे।
- नई नौकरी की तलाश में आपको नए तरह के अवसर मिलेंगे।
- व्यापार में इस दौरान कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।
- छात्रों के लिए पंचग्रही योग उनको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा लाभ दिलाएगा।
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
- कुंभ राशि में पंचग्रही योग आपको अच्छा लाभ दिला सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं।
- करियर कारोबार के लिहाज से आपको को नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में तरक्की के योग हैं।
- कुंभ राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ होता हुआ दिखाई देगा।
- छात्रों के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं।
Weekly Rashifal (23 Feb to 1 Mar 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह
विज्ञापन
विज्ञापन
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
- पंचग्रही योग मीन राशि वालों के लिए चमत्कारों और अवसरों से भरा साबित हो सकता है।
- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अचानक लाभ के अवसर बढे़ंगे।
- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।
- व्यवसाय करने वाले लोग इस अवधि में के दौरान कोई नई तरह की डील कर सकते हैं।
- मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी।
- नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है, व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है।