फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panch Grahi Yog 2022: पंचग्रही योग से कैसा पड़ेगा जनजीवन पर असर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sun, 27 Feb 2022 10:22 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Feb 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
panch grahi yog 2022 five combination of planets in makar rashi impact on all zodiac sign
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका: राशि से दशम कर्मभाव में बन रहा पंचग्रही योग कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Panch Grahi Yog 2022 : 27 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर चन्द्र,मंगल, बुध, शुक्र और शनिदेव के एक साथ मकर राशि में इकठ्ठा होने के परिणामस्वरूप पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। 01 मार्च को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ ही पंचग्रही योग भंग हो जाएगा। मेदनी ज्योतिष की दृष्टि यह योग कदापि अच्छा नहीं है। इन ग्रहों का एक साथ एक ही राशि में आने से कई राशियों पर अच्छे-बुरे प्रभाव दिखाई देंगे। सभी राशियों के लिए इस योग का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं।

panch grahi yog 2022 five combination of planets in makar rashi impact on all zodiac sign
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्मभाव में बन रहा पंचग्रही योग कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और समय लगेगा। हताश न हों माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
panch grahi yog 2022 five combination of planets in makar rashi impact on all zodiac sign
राशि
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। हो सकता है कार्य में थोड़ा विलंब हो किंतु सफलता मिलेगी । धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपने साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
panch grahi yog 2022 five combination of planets in makar rashi impact on all zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में बन रहा पंचग्रही योग भारी उतार-चढ़ाव ला सकता है इस अवधि में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
panch grahi yog 2022 five combination of planets in makar rashi impact on all zodiac sign
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। ससुराल पक्ष से भी संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और समय लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed