फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 27 February 2022: नौकरी और बिजनेस के लिहाज से इन 5 राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत

Sun, 27 Feb 2022 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Feb 2022 07:48 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको नौकरी में अपने अफसरों द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज उन्हें कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिसके कारण उनके कार्य का बोझ बढेगा, लेकिन वह अपने जूनियर्स की मदद से उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपकी संतान की तरक्की देख मन प्रसन्न रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई नई नौकरी मिल सकती है, जिसके कारण आपकी आय में भी सुधार होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण आपको कारोबार में भी कठिनाई आएंगी, लेकिन आप उन्हें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके समाप्त कर सकते हैं। आज यदि व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज आपसी कलह  के कारण आपको क्रोध आएगा, लेकिन आपको उस पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपको आय के कुछ नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे, जिन पर आपको अमल करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए व्यापार में लाभ का सौदा लेकर आएगा और आप उसे अपने व्यवसाय में पार्नटर भी बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपका वह सपना पूरा होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed