सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
मेष इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ सामान्य माना जा सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। जातक अपने कार्यों से लोगो को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। करियर व नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
वृष इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जायेगा। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। संतान पक्ष से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यो में लापरवाही के चलते नुकसान उठाएंगे। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम करने वाले इस समय अपने प्यार इजहार जरूर करें। दिल के रोगी अपना खास ख्याल रखें।
मिथुन यह समय इस राशि वालों के लिए मध्यम साबित होगा। भूमि व मकान पर से आपको लाभ होगा। हर कार्य को सोच समझकर और सावधानी से करें। जीवन साथी का उसे पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे उसके भाग्य बल मिलेगा और कठिन कार्य भी आसान हो जायेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। इस समय आपको आमदनी के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपको बबासीर की समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक स्थिति में खुशी का माहौल रहेगा है। प्रणय सम्बन्धो में तारतम्यता बनाये रखे।
कर्क इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। आपकी बौद्धिक सकती हर कार्य को सोच समझ कर करने के लिए प्रेरित करेगी। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। जोड़ो के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कम्पटीशन वाले छात्रों को सफलता मिलने के आसार हैं। व्यवसाय में इस समय हाथ न डालें तो ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।