{"_id":"6565664e634878fb560fba60","slug":"new-year-prediction-2024-know-the-horoscope-of-year-2024-of-aries-sign-in-hindi-2023-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Prediction 2024: मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी! क्या होगा आपके साथ ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
New Year Prediction 2024: मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी! क्या होगा आपके साथ ?
Tue, 26 Dec 2023 05:32 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
- फोटो : अमर उजाला
साल 2024 को लेकर अगर आपके मन में कोई भी उत्सुकता है तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में मेष राशि के जातकों के लिए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी की गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता गजब की होती है। दरअसल मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव हैं जो कि साहस और पराक्रम के देवता माने गए हैं। आमतौर पर इस राशि के लोग स्पष्टवादी और निडर स्वभाव के होते हैं। मेष राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और जिंदादिल इंसान होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से ये लोग हर किसी के दिल पर राज करते हैं। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी भविष्यवाणी।
मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
- फोटो : अमर उजाला
- साल की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे जिनका गोचर आपके प्रथम भाव में ही हो रहा है। देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आपके जीवन में बड़े सकारात्मक परिणाम आएंगे। देव गुरु आपके भाग्य के स्वामी है और उनका गोचर आपके लग्न में ही हो रहा है। ऐसे में साल 2024 की शुरुआत से ही आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस साल आपको प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा और निवेश से भी भरपूर लाभ आपको प्राप्त होगा। आपके घर में खुशी आएगी और कई अटके काम पूरे होंगे।
मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
- फोटो : अमर उजाला।
इस साल देव गुरु बृहस्पति आपके लिए उच्च कोटि की संतान का योग बना रहे है। देव गुरु जब आपके लग्न में ही गोचर करेंगे तो पंचम भाव पर उनकी दृष्टि होगी। बृहस्पति खुद संतान के कारक है ऐसे में इस समय जो संतान प्राप्ति के योग है वो शानदार है और सबसे बलवान है। जो भी नव दंपत्ति संतान प्राप्ति की इच्छा से अगर समागम करना चाहते है तो नए साल में काफी अच्छे योग दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
- साल 2024 में मई के महीने तक देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके लग्न में ही हो रहा है और उस पर शनि देव की दृष्टि होगी। शनि देव लाभ स्थान के स्वामी होकर लाभ स्थान में ही विराजमान है ऐसे में उनका लग्न पर बैठे गुरु पर प्रभाव शुभ रहने वाला है। जब दोनों बड़े ग्रह गुरु और शनि किसी भाव पर एक साथ प्रभाव डालते है तो उस भाव से जुड़े शुभ फल में वृद्धि हो जाती है। इसके कारण साल के शुरूआती 4 महीनो में आपको ना सिर्फ अपने परिवार में बल्कि समाज में भी अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा और आपका उत्साह चरम पर होगा।
विज्ञापन
मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
- राहु का गोचर इस साल पूरे वर्ष आपके द्वादश भाव में रहने वाला है। इस भाव से विदेश और भोग का विचार किया जाता है। ऐसे में राहु का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। इस भाव से भोग का भी विचार किया जाता है ऐसे में इस साल राहु महाराज की कृपा से आपको अच्छे सुख सुविधाओं के साधन की प्राप्ति होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले हो या विदेश में व्यापार करने वाले लोग हो। इन दोनों को अच्छे परिणाम राहु की कृपा से प्राप्त होगा।