New Year Lucky Rashi: नए साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति खास संकेत दे रही है। सूर्य धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल धनु राशि में और बुध भी धनु राशि में रहेंगे। इस ग्रह स्थितियों के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह साल विशेष रूप से शुभ साबित होने वाला है।
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
खास बात यह है कि इन लकी राशियों के स्वामी शनि देव हैं और पूरे साल राशि स्वामी की विशेष कृपा इन राशियों पर बनी रहेगी। इसका असर उनके जीवन के हर क्षेत्र पर दिखाई देगा – चाहे वह करियर हो, शिक्षा, धन-सम्पत्ति या व्यक्तिगत जीवन। आइए जानते हैं, वे कौन सी दो राशियाँ हैं, जिनकी किस्मत नए साल में सच में चमकने वाली है।
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
2 of 3
कारोबार या नौकरी से जुड़ी कोई भी मुश्किल आसानी से हल हो जाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लिए 2026 का साल बेहद शुभ रहने वाला है। शनि की कृपा इस राशि पर विशेष रूप से बनी रहेगी, जिससे नए साल में करियर और धन संबंधी क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। इस साल अचानक कोई बड़ी सफलता आपके रास्ते में आ सकती है, जिससे आपकी मेहनत को सही मान मिलेगा।
आर्थिक स्थिति इस वर्ष मजबूत रहने वाली है। कारोबार या नौकरी से जुड़ी कोई भी मुश्किल आसानी से हल हो जाएगी। व्यवसाय में आप कुछ बदलाव लाने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। साल के अंत तक आय के कई नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे धन की स्थिति और भी बेहतर होगी। कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए यह साल सुनहरे अवसरों और तरक्की का समय लेकर आ रहा है।
3 of 3
यदि आप किसी नई कंपनी में जाने का सोच रहे हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए 2026 का साल करियर और आर्थिक सफलता का संदेश लेकर आया है। शनि की विशेष कृपा के कारण इस राशि के लोगों का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा। आपके काम और प्रतिभा की सराहना होगी, और कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
इस साल नौकरी के क्षेत्र में भी विशेष अवसर नजर आ रहे हैं। यदि आप किसी नई कंपनी में जाने का सोच रहे हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए सुनहरा अवसर साबित होगा। आर्थिक स्थिति पूरी तरह मजबूत रहने वाली है, और पैसों की कमी की चिंता नहीं रहेगी। कुल मिलाकर कुंभ राशि वालों के लिए 2026 का साल सफलता, समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।