फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nautapa Last Day 2026: नौतपा के आखिरी दिन होगा दो ग्रहों का गोचर, मेष समेत इन 5 राशियों को देगा जबरदस्त लाभ

Thu, 28 May 2026 10:37 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Thu, 28 May 2026 10:37 PM IST
सार

नौतपा 2026 के आखिरी दिन 2 जून को दो महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने जा रहा है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की यह चाल कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। खासतौर पर मेष, मिथुन समेत कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति और रिश्तों में खुशियों के संकेत बन रहे हैं।

विज्ञापन
Nautapa Last Day 2026 Two Planetary Transits Could Bring Luck and Success to These Signs
Nautapa 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nautapa Effects On Zodiac Signs: इन दिनों नौतपा का प्रभाव चल रहा है, जिसका समापन 2 जून को होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसी अंतिम दिन ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे और बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस विशेष परिवर्तन को ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। इस गोचर के कारण कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। विशेष रूप से मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

Nautapa Last Day 2026 Two Planetary Transits Could Bring Luck and Success to These Signs
नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
गुरु ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। इस समय घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। यह समय स्थिरता और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है।
Nautapa Last Day 2026 Two Planetary Transits Could Bring Luck and Success to These Signs
लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रह सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नए सौदों और अवसरों से आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। यह समय आर्थिक सुधार का संकेत दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa Last Day 2026 Two Planetary Transits Could Bring Luck and Success to These Signs
नौकरी में बदलाव या नए अवसर मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर बुध ग्रह के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में बदलाव या नए अवसर मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा और पदोन्नति की संभावना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में संतुलन और समझदारी बनी रहेगी। आत्मविश्वास में भी सुधार होगा और निर्णय क्षमता मजबूत होगी।

विज्ञापन
Nautapa Last Day 2026 Two Planetary Transits Could Bring Luck and Success to These Signs
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट और अवसर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। यह समय करियर के लिए अच्छा संकेत दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed