फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2024 : वर्षों बाद नाग पंचमी पर बनेगा ये शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की

Fri, 09 Aug 2024 06:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 06:53 AM IST
सार

नाग पंचमी शुभ संयोग

विज्ञापन
Nag Panchami Date Shubh Yoga on 9 August  these zodiac signs may get success
नाग पंचमी शुभ संयोग - फोटो : amar ujala

Nag Panchami 2024 Lucky Zodiac Signs: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित है। सावन माह में मनाए जाने वाले  इस त्योहार में भगवान भोलेनाथ के साथ नाग देवता की भी पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। महाभारत, नारद पुराण और स्कन्द पुराण आदि में नाग देवता की पूजा के विधान का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने से भक्त के जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। नाग पंचमी का व्रत इस बार 9 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। नागपंचमी पर 6 साल बाद कुछ खास योग बनने जा रहे हैं। 6 साल बाद नाग पंचमी पर सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं नागपंचमी पर बनने वाले यह योग किन राशियों के लिए लाभकारी हैं। 

Nag Panchami Date Shubh Yoga on 9 August  these zodiac signs may get success
नाग पंचमी शुभ संयोग - फोटो : amar ujala

मेष राशि
नागपंचमी पर मेष राशि के जातकों के ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और भाग्य हर स्थान पर उनका साथ देगा। यदि आप एक व्यवसायी हैं तो आपके द्वारा शुरू किए जाने वाले प्रोजेक्ट में मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। यदि आप काफी लंबे समय से बीमार हैं तो उससे भी निजात मिलेगी। 

Nag Panchami Date Shubh Yoga on 9 August  these zodiac signs may get success
नाग पंचमी शुभ संयोग - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नागपंचमी पर बन रहे शुभ योग उत्तम फल लेकर आएंगे। इस दौरान कर्क राशि वालों के सभी कार्य सिद्ध होने की संभावना है। आपकी मुलाकात किसी अनुभवी व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगे। विवाहित लोगों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और रिश्ते मधुर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami Date Shubh Yoga on 9 August  these zodiac signs may get success
नाग पंचमी शुभ संयोग - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
नागपंचमी पर बन रहे शुभ योग के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों को किसी नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे तो वो दूर होगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। 

विज्ञापन
Nag Panchami Date Shubh Yoga on 9 August  these zodiac signs may get success
नाग पंचमी शुभ संयोग - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो नागपंचमी पर बनने वाले शुभ योग के प्रभाव से व्यवसाय में मुनफल होने की संभावना है। कुंभ राशि के कुछ जातकों को विदेश में नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपने कहीं से कर्ज लिया था तो आपको शीघ्र ही उससे छुटकारा मिलेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed