करवाचौथ व्रत पूर्ण तभी माना जाता है जब आसामन में चांद का दीदार होता है। चन्द्रमा को देखकर ही व्रत करने वाले का मनोरथ पूर्ण माना जाता है। इसलिए करवाचौथ के दिन चांद भी इतराने लगता है और आने में देर लगा देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
करवाचौथ विशेषः करवाचौथ का चांद देखने से पहले इन बातों को जान लें
अगर आप भी व्रत कर रहे हैं या आपकी खातिर को व्रत रख रहा है तो आपको आज की रात आसामन में चांद को देखने के लिए टकटकी लगाए रखना होगा क्योंकि पांचांग तो इस बात का संकेत दे रहा है कि इस बात चांद कुछ देर से निकलेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस बार चांद का दीदार करना बड़ा ही खास होगा।
करवाचौथ विशेषः करवाचौथ का चांद देखने से पहले इन बातों को जान लें
पांचांग के अनुसार इस बार चन्द्रमा अपनी प्रिय पत्नी और नक्षत्र रोहिणी के घर में होंगे और व्रत रखने वाले को प्रेम और सौभाग्य शुभ आशीर्वाद देंगे। इसलिए अगर आपको कुछ समय इंतजार भी करना पड़े तो धैर्य बनाए रखें और अपने जीवनसाथी के साथ चांद का दीदार करें आपको रात 8 बजकर 49 पर दिल्ली में चांद के दीदार हो जाएंगे।
करवाचौथ विशेषः करवाचौथ का चांद देखने से पहले इन बातों को जान लें
पूरे देश में सबसे पहले चांद के दर्शन ईलाहाबाद में होंगे जहां 8 बजकर 36 मिनट पर चांद दिखेगा जबकि मुंबाई वालों को सबसे लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि यहां चांद 9 बजकर 22 मिनट पर दिखेगा।
करवाचौथ विशेषः करवाचौथ का चांद देखने से पहले इन बातों को जान लें
ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार इस वर्ष करीब 100 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि बुधवार के दिन, रोहिणी नक्षत्र में चन्द्रमा का संयोग करवाचौथ के दिन हुआ है। ज्योतिषशास्त्री इसे बड़ा ही शुभ संयोग मान रहे हैं।