फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि के प्रेमियों के बीच बनेंगे बेहतर प्रेम संबंध

Wed, 19 Oct 2016 12:35 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Wed, 19 Oct 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 19 october 2016
करवाचौथ

शुक्र की राश‌ि वृष में चन्द्रमा का गोचर चल रहा है। रोह‌िणी नक्षत्र का शुभ संयोग हैं जो चन्द्रमा का सबसे प्र‌िय है। ऐसे शुभ संयोग में करवाचौथ का चांद कई राश‌ियों में प्रेम और आकर्षण बढ़ाएगा ज‌िससे कई राश‌ियों के प्रेम‌ियों और दंपत्त‌ियों के बीच बेहतर प्रेम संबंध बनेंगे, देख‌िए आपके ल‌िए कैसा है ग्रह नक्षत्र का यह खास संयोग।

मेष राश‌िः आपके बीच बनेंगे करीबी संबंध

daily rashiphal 19 october 2016
मेष राश‌ि

विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं।
आपके बीच बनेंगे करीबी संबंध ज‌िससे आप आनंद‌ित महसूस करेंगे। आपको अपने दिल एवं आत्मिक सुख के लिए कुछ ऐसे ही अविस्मरणीय क्षणों की प्रतीक्षा थी। यदि आपका किसी से संबंध है तो बैठकर शान्तिपूर्वक अपने साथी को बतायें, और यदि हल्की-फुल्की दोस्ती ही कायम है तो अपनी इच्छानुसार कदम उठायें।
आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा।
कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया। फिर भी पहले से ही संभलकर चलें तो बुरा ही क्या है।

वृष राश‌िः प्यार पाने और प्यार दर्शाने का अच्छा द‌िन है

daily rashiphal 19 october 2016
वृष राश‌ि

आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको।
आज अपने साथी के साथ समय बिताएंगे व पिछले कुछ समय की बोरियत से छुटकारा पा लेंगे। यही अपने साथी के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने व बदले में प्रेम पाने का सही समय है।
आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज अपने संवाद में सावधानी रखें

daily rashiphal 19 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
क्या आपको लगता है, आपका संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है।
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते।
आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसके मूल्य पर ध्यान से नजर डाल लें, नहीं तो क्या पता ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। जहा सबका ठीक-ठीक ब्यौरा रखने से आप सुरक्षित रहेंगे।
किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। आप बीमारी के कारण का पता लगाएं अन्यथा वह फिर से उभर सकती है।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः द‌िल के मामले में जल्दबाजी में न‌िर्णय लेने से बचें

daily rashiphal 19 october 2016
कर्क राशि

आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। आप उनके साथ कोई मजेदार खेल भी खेल सकते हैं या फिर कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा तो महसूस करेंगे ही आपके रिश्तों में मजबूती भी आएगी।
अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी का चुनाव करें शुरू में आकर्षक लगने वाले व्यक्ति जो आपको उपयुक्त महत्व ना दें, उन्हें दूर रखना ही बेहतर होगा।
आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आपको अपनी कार्यनीति को ठीक से परिभाषित करके ही उस पर काम करना होगा। खुद को पूरी तरह से तकनीकी ज्ञान से लैस करके ही सबके साथ मिल कर काम करने की कोशिश करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed