मां दुर्गा का माह है ये, जहां इस माह मां दुर्गा की नौ शक्तियों की आरधना होगी, वहीं विजयादशमी को बुराई का अंत भी होगा। इसी वजह ये महीना अपने आप में काफी खास और अहम है। 12 राशियों पर भी इसका असर पड़ेगा। अधिकतर राशियों के लिए शुभ रहेगा ये माह। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
पढ़ें- सितंबर माह का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें अपना राशिफल
मेष राशिः राजनीतिक पक्ष हो सकता है मजबूत
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
ये माह आपके लिए उतार चढ़ावपूर्ण बन रहा है। पूर्वांर्ध में अनावश्यक समस्याएं आपको या फिर आपके किसी परिजन को परेशान कर सकती है। हालांकि उत्तरार्ध तक स्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी। यदि आप राजनीति में हैं तो आपके लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है। अपने राजनीतिक पक्ष को मजबूत करने में आप सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए समय शुभ फलप्रद बना हुआ है।
वृष राशिः समस्याओं से मिलेगी राहत
ये महीना आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। पूर्व में जो समस्साएं चली आ रही थी, उनमें राहत मिलने की संभावना है। इस माह आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी और आगे बढ़ने की प्रवृत्ति बली होगी। स्थायी सम्पत्ति, भूमि आदि से संबंधित विवाद होने की संभावना है।
मिथुन राशिः आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे
ये माह आपके लिए सामान्यत अनुकूल फलप्रद रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता प्राप्ति संभव है। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि के मौके मिलेंगे। वैसे इस माह की आपकी धार्मिक रूचि भी बढ़ेगी। पारिवारिक दृष्टि से ये समय उत्तम फलप्रद बन रहा है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय काफी शुभ रहेगा।
कर्क राशिः धार्मिक कार्यों में रहेंगे सक्रिय
ये माह आपके लिए उतार चढ़ावपूर्ण रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी में संयम रखना होगा। आकस्मिक रूप से तनाव और चिंता के योग इन दिनों बन रहे हैं। धार्मिक मसलों में आपकी सक्रियता रह सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए ये समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है। कार्याधिक्य के कारण आप तनावग्रस्त रह सकते हैं।