मई का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए अहम रहने वाला है। मई में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। वहीं शनि और गुरु अपनी राशि में गतिशील रहेंगे। मंगल के मकर राशि में उच्च भाव में जाने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होंगी। वहीं कुछ लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती है। सभी राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
मई में कई बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, पढ़ें मासिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में संचरण कर रहा है। आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक होगा। आप किसी काम के प्रति सीरियस हैं तो इस माह में वह कार्य सफल हो सकता है। क्योंकि धन प्राप्ति के लिए यह माह बेहतर है। घर परिवार में कलह उत्पन्न हो सकती है। घरवालों के साथ संबंध में विच्छेद या तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं।
इस माह के शुरुआत में आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको कामयाबी मिलने की संभावना बनेगी तथा समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है।
वृष राशि- आपके कार्य क्षमता के अनुसार यह माह आपके लिए स्ट्रगल तथा तनाव पूर्ण हो सकता है। इस माह में पद पोजीशन को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। परंतु शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है। जिससे धन प्राप्ति में विलंब व बाधा उत्पन्न हो सकता है।
यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट का नजरिया बनाए हुए हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह में किसी भी तरह की जल संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना है।
मिथुन राशि- आर्थिक दृष्टि से यह माह बेहतर होने का संकेत देता है। क्योंकि मंगल 2 मई से मकर राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। इस माह के अंत में आपको कोई फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि आपका कहीं कोई पैसा रुका हुआ है तो उसे प्राप्त करने का प्रयास माह के शुरू में ही करें। घर परिवार में अंतर्कलह उत्पन्न हो सकता है। माता पिता के साथ संबंधों में भी विच्छेद हो सकता है।
कर्क राशि- घर परिवार में सब के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। किसी तरह की कोई बड़ी गलतफहमी नहीं होगी। छोटी मोटी समस्याएं हो सकती हैं जिसे आप सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस माह के शुरुआती दौर में भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। जहां भी आर्थिक लाभ के दृष्टि से प्रयास करेंगे वहां कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है।