फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक राशिफल अगस्त 2018: पैसे के मामले में सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना

Wed, 01 Aug 2018 03:03 PM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Wed, 01 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
monthly money horoscope rashifal of august month

मेष राशि


इस माह में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अर्थ लाभ के लिए किसी तरह का इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए इस माह में किसी नए कार्य का शुभारंभ भी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। समय के अनुसार सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। सगे-संबंधी तथा इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होने से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह में पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से लाभ प्राप्ति के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। इस माह में भाग्य भी आपका साथ दे सकता है तथा कामकाज से संबंधित आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।


 
monthly money horoscope rashifal of august month
taurus - फोटो : taurus

वृष राषि
इस माह में आर्थिक स्थिति को लेकर भाग दौड़ करना पड़ सकता है। आर्थिक मामले में किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। जिसकी वजह से मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस माह में पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। यदि किसी को आपने पैसे दिए हुए हैं तो उससे प्राप्त करने की कोशिश करें। किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न न हो इसका ख्याल रखें। यदि आप किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट करने का विचार बना रहे हैं तो आपको उस पर पुनर्विचार करना चाहिए। हो सके तो इस माह में किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट न किया जाए। कामकाज को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहने वाली हैं। जिससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना पाई जाती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से उन्नति दायक है। परंतु किसी तरह का पैसों का लेन-देन के लिए नुकसान दायक है।

monthly money horoscope rashifal of august month
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस माह में आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास विफल हो सकता है। कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से विवाद उत्पन्न होने की भी संभावना बन सकती है। अतः आर्थिक लाभ के लिए कामकाज के क्षेत्रों में सावधानी रखना आवश्यक है। पैसों की लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी कार्य को करने से पहले पुनर्विचार आवश्यक है। खासकर फाइनेंसियल स्थिति को अनुकूल बनाने का प्रयास करना आवश्यक है। इस माह में करियर को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परंतु आर्थिक लाभ प्राप्त होने में विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकता है। किसी तरह की शत्रुता उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अर्थ प्राप्ति में सावधानी रखने की जरूरत है। समय व परिस्थिति को देखते हुए आर्थिक लाभ का प्रयास करना फल दायक हो सकता है। आप अपने घर परिवार वालों के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly money horoscope rashifal of august month
cancer - फोटो : cancer

कर्क राशि
इस माह में आर्थिक स्थितियों को लेकर तनावपूर्ण समस्या उत्पन्न हो सकती है। अर्थ लाभ प्राप्त करने का प्रयास इस माह में सामान्य रहने की संभावना बनती है। इसलिए समझदारी के साथ किसी कार्य को करना बेहतर होगा। खासकर अर्थ प्राप्ति का जो कार्य है वह जिम्मेदारी पूर्वक होना चाहिए। किसी तरह का पैसों की लेन-देन में जल्दबाजी या घबराहट नहीं होना चाहिए। समय के अनुसार कार्य करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। गुरु तुला राशि में गोचर कर रहा है जो कामकाज से संबंधित भाग्य उन्नति का योग अच्छा बनाता है। आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए किसी तरह का व्यावसायिक विस्तार की योजना सफल हो सकती है। थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न हो सकती है परंतु धन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा। धन-धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से आपके लिए अच्छा हो सकता है।

विज्ञापन
monthly money horoscope rashifal of august month
leo - फोटो : leo

सिंह राशि
इस माह में आर्थिक स्थिति में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। काफी भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों से अर्थ लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है तथा कामकाज क्षेत्रों को लेकर भी भागदौड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए मेहनत से कमाया हुआ धन संचित करने का प्रयास करें। पैसों की लेन-देन न करें। किसी अन्य व्यक्ति को धन देने की कोशिश ना करें। अन्यथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। आर्थिक दृष्टि से किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं। इसलिए किसी भी कार्य को करने की क्षमता आपके अंदर अच्छी पाई जाती है। समय और परिस्थिति को देखते हुए अर्थ लाभ प्राप्ति का कोशिश कामयाब हो सकता है। इस माह में कार्य योजनाओं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि किसी तरह के कार्य योजनाओं को विस्तार देने की योजना है तो आप उसे सफल बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed