Monthly Horoscope July 2021 in Hindi: जुलाई महीने की शुरुआत सौभाग्य नाम के शुभ योग, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और गुरुवार के दिन से हो रही है। जुलाई महीने के 31 दिन में से लगभग आधे दिन विशेष शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इस माह में रवि योग, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, त्रिपुष्कर, द्विपुष्कर और रवि पुष्य जैसे बड़े और अत्यंत शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं ग्रह नक्षत्रों की चाल गणना की बात करें तो इस माह में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इन चार प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जुलाई महीने में कई राशि वालों का भाग्योदय होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं, साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा बिजनेस और मुनाफा मिलने के आसार दिखाई दे रहें हैं। आइए जानते हैं जुलाई का महीना सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है।
Masik Rashifal July 2021: करियर, आर्थिक और सेहत के नजरिए से कैसा रहेगा जुलाई का महीना, पढ़ें जुलाई मासिक राशिफल
मेष
जुलाई माह के प्रारंभ में आपके लिए कुछ विपरीत स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन आप अपने धैर्य और विवेक से समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। देर से ही सही लेकिन आपके काम बनेंगे। कार्यों में शुभता और स्थायित्व रहेगा। हालांकि किसी को लेकर गलतफहमी पालने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। माह के मध्य में शासकीय और राजनीतिक कार्यों में कुछ एक रुकावटें आ सकती हैं। घरेलू समस्याएं हावी रहेंगे। कठिन परिस्थितियों के बीच कई बार आपका मन किसी शांत जगह या एकांत को तलाशेगा। सेहत की दृष्टि से भी यह समय ठीक नहीं रहेगा। पेट से संबंधी रोग कष्ट दे सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। शत्रु आपके कामकाज में नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता को बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की उपेक्षा करने से बचें और उसके लिए समय निकालें। माह के अंत में नये मित्र बनेंगें और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। साथ ही अपने ईष्टदेव की उपासना करें।
वृष
जुलाई माह की शुरुआत में इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी, इसलिए कार्यों की सफलता के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में पूरी तरह से नियंत्रण रखें। हालांकि कठिन समय में आपके अपने यानी भाई-बहन, मित्र, लव पार्टनर और जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। परिजनों एवं लव पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। समय का प्रबंधन करके चलने पर आप पाएंगे कि धीरे-धीरे समस्याएं दूर होती जा रही हैं। माह के दूसरे सप्ताह तक करिअर-कारोबार की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। माह के मध्य में आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा पद प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। परिजनों संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि धन सोच-समझकर खर्चा करें और माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: गरीब बच्चों को मालपुए खिलाएं। ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का जप करें।
मिथुन
जुलाई माह की शुरुआत में घर-परिवार और कारोबार आदि से जुड़े मामलों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कोई असंभव कार्य के संभव हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको जीवन में कुछ नया करने की इच्छा बलवती होगी। न सिर्फ घर बैठे आपको नये अवसर मिलेंगे बल्कि आप स्वयं भी नई नौकरी अथवा किसी बड़े पद को पाने की दिशा में प्रयास करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि कहीं आपके साथ आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै, वाली कहावत न घट जाये। ऐसे में अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और बेहद सावधानी के साथ ही कोई नया कदम आगे बढ़ाएं। थोक विक्रेताओं के मुकाबले फुटकर कार्य करने वाले व्यापारियों का समय बेहतर है। माह के मध्य में जिंदगी आपके दरवाजे पर दस्तक देती हुई नजर आयेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। नई चीजों को सीखने-समझने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। परिजनों अथवा मित्रों संग आस-पास की कोई छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं।
उपाय: हरा रूमाल पास रखें। भगवान गणेश जी की उपासना करें।
कर्क
माह की शुरुआत में कर्क राशि के जताकों को संपर्क के माध्यम से होने वाले कार्यों में गति देखने को मिलेगी। नयी योजनाएं फलीभूत होंगी। हालांकि साझेदारी के व्यवसाय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पठन-पाठन एवं कंसल्टेंसी से जुड़े कार्य करने वालों का समय ठीक रहेगा। सत्ता पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कामकाज की दृष्टि से माह का मध्य समय भी शुभ रहेगा लेकिन व्यक्तिगत जीवन में कुछेक चुनौतियां बनी रहेंगी। आलस्य बना रहेगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को भूल से भी नजरंदाज न करें। विशेष तौर पर उदर संबंधी रोग उभर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ एक समस्याएं आ सकती हैं। निजी समस्याओें को दूर करने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह या मध्यस्थता से बिगड़ी बात बन सकती है। भावनाओं में न बहें और प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
उपाय: श्री शिवजी की उपासना करें और शिवलिंग पर प्रतिदिन जल चढ़ाएं। ‘ॐ चं चंद्रमसे नमः’ मंत्र का जप करें।