Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल बाद शनि करेंगे अपने नक्षत्र में प्रवेश, साल 2026 में खुल सकती है इन राशियों की किस्मत

Mon, 03 Nov 2025 04:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Nov 2025 04:11 PM IST
सार

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों की लंबे समय रूकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी योजनाएं पूरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
shani gochar 2026 saturn uttrabhadrpda nakshtra transit 1st stage these zodiac sign will be lucky
शनि नक्षत्र परिवर्तन राशिफल - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है क्योंकि ये एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं फिर उससे बाद ही दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। शनि राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शनिदेव एक नक्षत्र में करीब एक वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरे नक्षत्र में गोचर करते हैं। इस तरह से शनि के दोबारा उसी नक्षत्र में आने में करीब 27 वर्षों का समय लग जाता है। अभी शनि अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में स्थित है। शनिदेव साल 2026 में जनवरी के महीने में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 



Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

Trending Videos
shani gochar 2026 saturn uttrabhadrpda nakshtra transit 1st stage these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में जाना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों की लंबे समय रूकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी योजनाएं पूरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्दि होगी। जो लोग इस दौरान नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। 

Shukra Gochar 2025 : 26 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा लग्जरी जीवन जीने का आनंद

shani gochar 2026 saturn uttrabhadrpda nakshtra transit 1st stage these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
शनि का नक्षत्र परिवर्तन नए साल पर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना आपके लिए अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इसे दौरान आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2026 saturn uttrabhadrpda nakshtra transit 1st stage these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में हैं और ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले पद में जाना बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज के दिन बेहतर नौकरी की तलाश पूरी होगी। जो जातक विदेश जाकर कुछ नया करने का सोच रहे हैं उनको कुछ मौका मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed