फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज बुध देव ने मीन राशि में किया प्रवेश, इन चार राशि वालों के बदलेंगे भाग्य

Thu, 01 Apr 2021 09:59 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Apr 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit Pisces 2021 these four zodiac signs will get benefit
बुध का मीन राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

आज बुध ग्रह कुंभ राशि से निकल कर अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध देव अगले 15 दिन तक रहेंगे। इसके बाद फिर से 16 अप्रैल 2021 को मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के अधिपति हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में ये उच्च और मीन राशि में ये नीच भाव में माने जाते हैं।  कुछ राशि के जातकों को इस अवधि में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ये राशियां इस प्रकार हैं-

Mercury Transit Pisces 2021 these four zodiac signs will get benefit
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ: आय के साधनों में होगी वृद्धि

आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों के लिए तो समय अपेक्षाकृत और अच्छा रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल लाभ उठाएं।

Mercury Transit Pisces 2021 these four zodiac signs will get benefit
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या: दांपत्य जीवन में आएगी मजबूती

इस अवधि में विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत रहेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित रुके कार्य संपन्न करना चाहे तो अवसर अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना भी सफल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit Pisces 2021 these four zodiac signs will get benefit
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक: सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी

इस अवधि में आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। यहां तक कि, प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से लाभ के योग हैं।

विज्ञापन
Mercury Transit Pisces 2021 these four zodiac signs will get benefit
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ: आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपने संवाद कौशल से कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। महिलाओं के लिए इनका प्रभाव अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ने न दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed