{"_id":"6513b17aca7df22f6d06ca1b","slug":"mercury-transit-in-virgo-know-astrological-predictions-for-all-zodiac-signs-news-in-hindi-2023-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercury Transit 2023: बुध का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mercury Transit 2023: बुध का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Wed, 27 Sep 2023 10:08 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2023: बुध का कन्या राशि में गोचर और सभी 12 राशियों पर प्रभाव
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 01 अक्टूबर की रात्रि 8 बजकर 35 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 16 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं, बैंकिंग सेक्टर्स तथा थोक व्यापार पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। कन्या राशि के लिए तो इनका परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है किंतु अन्य सभी राशियों के लिए इनका गोचर फल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिला-जुला फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि के मध्य बैंकिंग कर्ज लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा षड्यंत्र से बचें।

वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आशा तीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य ट्रेडिंग के व्यापार में अत्यधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में प्रात्यक्षिक पड़े कार्यों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा तो होगा ही नए वाहन अथवा मकान का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों अथवा नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अति अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा किसी अन्य देश की नागरिकता का प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर उत्तम है।