फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Rahu Mahadasha According to Astrology 18 years Rahu Gives Good and Bad Impact

Rahu Mahadasha: राहु अशुभ ही नहीं शुभ भी, 18 साल महादशा चलने पर इन राशियों की चमकती है किस्मत

Tue, 26 Sep 2023 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु की महादशा 18 साल तक चलती है। राहु की महादशा चलने पर व्यक्ति को शुभ-अशुभ दोनों ही तरह के परिणाम की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Rahu Mahadasha According to Astrology 18 years Rahu Gives Good and Bad Impact
rahu mahasasha: 18 साल राहु की महादशा और कुंडली में राहु के शुभ होने का प्रभाव

विस्तार

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के पूरे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव होता है। ग्रहों की चाल और दशा का प्रभाव हर एक व्यक्ति के ऊपर जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक व्यक्ति के ऊपर सभी 9 ग्रहों की महादशा और अंतर्दशा चलती है। जिसका प्रभाव व्यक्ति के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी ग्रह की दशा चल रही हो तो वह ग्रह अगर व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थान पर विराजमान है तो व्यक्ति को शुभ फल ही मिलते हैं, वहीं अगर ग्रह कुंडली में गलत स्थान पर हैं व्यक्ति को अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। हर एक ग्रह की महादशा और अंतर्दशा अलग-अलग होती है। आज हम आपको पापी ग्रह समझे जानें वाले राहु के महादशा के बारे में बताने जा रहे हैं। राहु ग्रह की महादशा किसी व्यक्ति के ऊपर करीब 18 साल तक रहती है। आइए जानते हैं राहु की महादशा चलने पर कब-कब और कैसा प्रभाव देखने को मिलता है।

विज्ञापन


18 साल राहु की महादशा और कुंडली में राहु के शुभ होने का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु का महादशा 18 साल तक चलती है ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में राहु शुभ स्थान पर विराजमान हो तो व्यक्ति बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में एक साथ कई तरह की उपलब्धियों को हासिल करता है। समाज में मान-सम्मान ऊंचे स्तर का होता है। ऐसे लोग राजनीति में ऊंचे मुकाम को हासिल करते हैं। कुंडली में राहु के शुभ होने पर व्यक्ति खुफिया कार्यों में लगा रहता है। 
विज्ञापन


Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में राहु अशुभ होने पर
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में राहु के अशुभ होने पर और महादशा चलने पर व्यक्ति को बुरे परिणाम की प्राप्ति होती है। ऐसे स्थिति में व्यक्ति बुरी संगत और आदतों में फंसा रहता है। अशुभ राहु के प्रभाव से व्यक्ति दूसरों से छल और कपट का सहारा लेता है। राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति नशाखोरी और मादक पदार्थों के सेवन में लिप्त रहता है। ऐसे लोगों का मन भगवान की आराधना में कम लगता है। कुंडली में राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति के जीवन में बदनामी मिलती है। 

राहु की प्रिय राशियां 
राहु ग्रह को छोड़कर सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि पर आधिपत्य जरूर होता है। इसके अलावा राहु-केतु हमेशा ही उल्टी चाल से चलते हैं। राहु शनिदेव के साथ मित्रता का भाव रखते हैं। ऐसे में राहु ग्रह हमेशा ही मकर और कुंभ राशि पर मेहरबान रहते हैं। मकर और कुंभ राशि शनिदेव के स्वामित्व वाली राशियां होती है। 

Laxmi Yoga 2023: गृह लक्ष्मी योग बनने से इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, होंगे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed