Mercury Transit In Pisces 2022: ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 24 मार्च सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 8 अप्रैल को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेशकर जाएंगे। मीन राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है अतः इस राशि के जातकों को तो स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की आवश्यकता है ही जिनकी जन्मकुंडली में ये अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन्हें भी सावधानी बरतनी है। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Mercury Transit 2022: 24 मार्च को बुध का मीन राशि में होगा प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अच्छा है इस अवधि के मध्य झगड़े विवाद से दूर रहें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी।
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन अवसर है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध कार्य-व्यापार में उन्नति तो करेंगे ही शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग दिलाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बढ़ाएंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति की संतान प्राप्ति के भी योग।