फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 March 2022: सिंह और तुला राशि वालों को मिल सकती है करियर में उन्नति, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Sun, 20 Mar 2022 07:02 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 07:02 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप के घर में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह फिर से उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आपके मन में अशांति रहेगी, लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए दिन उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को  कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसको आपको नजरअंदाज नहीं करना है। यदि ऐसा हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। युवाओं को दूसरों के मामले में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें उनकी कहासुनी भी हो सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिन्हें अपने व्यापार में लागू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए व्यवसाय को कराने की प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा व अपने किसी परिजन से चल रहे मनमुटाव को भी आप बातचीत के जरिए सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत करते समय स्वभाव में नम्रता रखनी होगी और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि संतान को आप कोई कोर्स कराना चाहते हैं, तो  आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप को किसी दूसरे की मदद करते समय यह ध्यान देना होगा कि उसमें आप ज्यादा न घुसे, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। यदि आपने अपने जरूरी कार्यों में लापरवाही बरती, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने दूर रह रहे परिजनों से फोन पर हालचाल अवश्य ले। यदि कोई मदद की उम्मीद लेकर आता है, तो उसे निराश ना करें। नौकरी से जुड़े जातकों को  अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदि किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें आपको यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना होगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको दूसरों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना होगा, यदि नजर अंदाज किया, तो आप अपना कोई फायदे का सौदा गंवा सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय  दूसरों की बातों को भी महत्व देना होगा, नहीं तो वह इसका इस बात का बुरा मान सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed