फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध ने किया मकर राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए होगा चमत्कार

Mon, 13 Jan 2020 01:54 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
mercury transit in capricorn effect all zodiac sign
mercury transit 2020

ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध धनु राशि की यात्रा समाप्त करके आज (13 जनवरी 2020) दिन में 11 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां ये 31 जनवरी की प्रातः 04 बजकर 51 मिनट तक विचरण करेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ बुध के द्वारा निर्मित धनु राशि पर मारकयोग भी समाप्त हो जाएगा। बुध मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी होते हैं, मीन राशि इनकी नीच संज्ञक, एवं कन्या राशि उच्च संज्ञक राशि है। इनके राशि परिवर्तन से बनने वाले योगों का प्रभाव जातकों पर प्रत्यक्ष दिखाई पड़ता है। अतः मकर राशि में बुध के गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। नाम राशि के अनुसार इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mercury transit in capricorn effect all zodiac sign
राशि

मेष राशि- राशि से दशम कर्मभाव में बुध का गोचर आपके लिए अति लाभदायक रहेगा विशेष करके व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन अधिक सुखद रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु लेन-देन के मामलों में सावधान रहना पड़ेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो संकल्प सिद्धि की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

mercury transit in capricorn effect all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि- राशि से भाग्यभाव में बुध का गोचर आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही साथ ही विदेश यात्रा से संबंधित आप की सभी योजनाएं फलीभूत होंगी। विदेशी कंपनी में भी सर्विस हेतु आवेदन चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। वीजा आदि के लिए आवेदन करने का भी यही उपयुक्त अवसर है। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in capricorn effect all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि- आपके राशि स्वामी बुध अष्टम प्रताप एवं मृत्युभाव में जा रहे हैं, अतः आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना पड़ेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से भी बचें। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं फिर भी मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। सूझ बूझ से चलेंगे तो सफल भी रहेगा।

विज्ञापन
mercury transit in capricorn effect all zodiac sign
राशि

कर्क राशि- राशि से सप्तमभाव में बुध का प्रवेश मान सम्मान की वृद्धि तो करेगा ही, शादी विवाह से संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि प्रेम विवाह के विषय में चिंतन कर रहे हों तो निर्णय शीघ्र ले विवाद खत्म हो जाएंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए यह अवधि सर्वोत्तम है। नौकरी में पदोन्नति एवं अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed