फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 अप्रैल से इस ग्रह के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन चार राशि वालों की मुश्किलें

Tue, 21 Apr 2020 11:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 21 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in Aries negative impact on these four signs
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

संचार और वाणी का कारक बुध 25 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेगा और 9 मई 2020 तक यह इसी राशि में स्थित रहेगा। बुध के इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव चार राशियों पर पड़ने वाला है। ये चार राशियां वृष, कन्या, तुला और धनु हैं। आइए जानते हैं इन चार राशि वाले जातकों को इस अवधि में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

mercury transit in Aries negative impact on these four signs
rashi

वृष के जातकों का बढ़ेगा खर्चा, आर्थिक हानि की है संभावना 
आपके द्वादश भाव में बुध आपके खर्चों को बढ़ाएगा। इस समय आपकी आर्थिक जरूरतें बढ़ जाएंगी। इस अवधि में आपको आर्थिक हानि की संभावना भी है। इसलिए ध्यान से धन से जुड़े मामलों को देखें। पैसों को लेकर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। इस समय आपका धन कहीं अटक सकता है। अगर किसी को धन उधार दे रहे हैं तो ध्यान से दें।

mercury transit in Aries negative impact on these four signs
rashi

कन्या राशि वालों की सेहत पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
इस दौरान गूढ़ विज्ञान विषय में आप रुचि लेंगे। रहस्यों को जानने की इच्छा तीव्र होगी। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है अथवा उनके साथ आपके रिश्ते कुछ कड़वे हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in Aries negative impact on these four signs
rashi

तुला राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में आएगी परेशानी 
बुध के गोचर से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। इस समय जीवनसाथी को अधिक गुस्सा आ सकता है। यदि साझेदारी में व्यापार है तो उसमें भी संभलकर कदम बढ़ाने होंगे। 

विज्ञापन
mercury transit in Aries negative impact on these four signs
rashi

धनु राशि वाले अपनी सेहत का रखें विशेष ध्यान
बुध का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव संतान की सेहत पर पड़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी धैर्य से काम लेना होगा। इसलिए संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed