Mercury Retrograde 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, गणना और संचार का कारक माना जाता है। ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्टूबर 2026 में बुध एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 24 अक्तूबर\ 2026 को बुध तुला राशि में वक्री होंगे और 13 नवंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, वक्री बुध का प्रभाव व्यक्ति के कामकाज, बातचीत, व्यापारिक फैसलों और आर्थिक योजनाओं पर पड़ सकता है। इस अवधि को पुराने मामलों की समीक्षा करने, अधूरे काम पूरे करने और योजनाओं में जरूरी बदलाव करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। खास बात यह है कि कुछ राशियों के लिए बुध की यह चाल करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसरों के संकेत दे सकती है।
2 of 6
बुध वक्री 2026
- फोटो : Amar Ujala
24 अक्तूबर को बुध होंगे वक्री
पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर तुला राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। बुध के तुला राशि में वक्री होने की अवधि 13 नवंबर तक रहेगी। इसके बाद बुध फिर से मार्गी गति में आ जाएंगे। तुला राशि का संबंध संतुलन, साझेदारी और समझौते जैसे विषयों से जोड़ा जाता है। ऐसे में ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान बातचीत, साझेदारी और पुराने पेशेवर मामलों की समीक्षा महत्वपूर्ण हो सकती है।
3 of 6
पुराने कामों से मिल सकता है फायदा
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल पुराने प्रोजेक्ट और रुके हुए कामों पर दोबारा ध्यान देने का समय हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी पुराने काम या जिम्मेदारी में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने ग्राहकों या कारोबारी संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं, हालांकि निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
4 of 6
करियर में लौट सकते हैं पुराने अवसर
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध तुला राशि में ही वक्री होंगे, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह अवधि विशेष मानी जा सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सामने कोई पुराना अवसर दोबारा आ सकता है या पहले से किए गए काम का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए पुराने ग्राहक और संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं। आय के नए स्रोत तलाशने का अवसर भी मिल सकता है। हालांकि, किसी भी कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट या महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ना जरूरी माना जाता है।
5 of 6
आर्थिक मामलों में बन सकते हैं नए अवसर
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में बदलाव का समय हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने, भूमिका बदलने या पुराने अवसर से लाभ मिलने की संभावना ज्योतिषीय मान्यताओं में बताई जाती है। कारोबारियों को पुराने क्लाइंट और संपर्कों से फायदा मिल सकता है। साथ ही आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने का मौका मिल सकता है। हालांकि, बड़े आर्थिक फैसले लेते समय दस्तावेजों और नियमों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी रहेगा।