Budh Nakshatra Gochar 2026: 1 अक्तूबर 2026 को बुध ग्रह राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह 12 अक्तूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, महीने की शुरुआत में बुध का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को व्यापार और नौकरी में सफलता मिलने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बुध को वाणी, बुद्धि और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस गोचर के प्रभाव से जातकों की संवाद क्षमता में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही, नए लोगों से संपर्क बढ़ने के कारण कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन किन तीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
बुध गोचर: 1 अक्तूबर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-कॉलेज में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Budh Nakshatra Gochar 2026: बुध का राहु के नक्षत्र में गोचर कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। जातकों को बड़ी सफलता मिलने से लेकर मनचाही यात्रा, काम और जीवन जीने के अवसर प्राप्त होंगे।
- कर्क राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है।
- आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
- रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
- नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग होंगे।
- नए लोगों से संपर्क बढ़ सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
- आय के नए-नए साधनों में इजाफा होगा।
- व्यापार में नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।
अक्तूबर के महीने में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा
- मकर राशि वालों को इस दौरान कारोबार में लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं।
- नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
- जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
- वहीं, नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है।
- व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनेंगे।
- नए लोगों से मुलाकात आपके करियर और कारोबार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
अक्तूबर में शनि करेंगे साल 2026 का आखिरी नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों के बदलेंगे दिन, फरवरी 2027 तक किस्मत रहेगी मेहरबान
कुंभ राशि
- कुंभ राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर रिश्तों के लिहाज से शुभ रह सकता है।
- इस दौरान वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
- आय के नए-नए साधनों में इजाफा होगा। व्यापार में नई रणनीतियां कामयाब रहेंगी।
- आपको पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है, जिससे रिश्ते में खुशियां बढ़ेंगी।
- प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग
शुक्र वक्री 2026: 3 अक्तूबर से इन राशि वालों को मिलेगी खुशियां, नौकरी-गाड़ी का सपना होगा पूरा