फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन 2022: बुध ग्रह का मेष से वृषभ राशि में परिवर्तन से सभी 12 राशि के लोगों पर कैसे पड़ेगा असर

Sat, 23 Apr 2022 12:45 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2022 Know Budh Gochar All Impacts On Taurus In 25 April Read In Hindi
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Mercury Transit 2022 : ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 25 अप्रैल को मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवधि के मध्य ये 10 मई को वक्री और 3 जून को मार्गी होंगे। वक्री-मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए बुध 2 जुलाई को अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं पर तो असर पड़ता ही है बैंकिंग के सेक्टर और न्याय के क्षेत्र में भी असर पड़ता है सामान्यतः वृषभ राशि में इनका गोचर सभी कल्याण प्रद ही होता है। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Mercury Transit 2022 Know Budh Gochar All Impacts On Taurus In 25 April Read In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा विशेषकर के आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय और अच्छा रहेगा इसलिए अच्छे अंक प्राप्ति के लिए पढ़ाई में और समय लगाएं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और संतान प्राप्ति के भी योग।

Mercury Transit 2022 Know Budh Gochar All Impacts On Taurus In 25 April Read In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध आय के साधन तो बढ़ाएंगे ही कार्य व्यापार में उन्नति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ही इनका प्रभाव अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2022 Know Budh Gochar All Impacts On Taurus In 25 April Read In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। इस अवधि के मध्य कोई भी लेनदेन का कार्य बहुत सावधानी पूर्वक करें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें । स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग से भी सावधान रहें।

विज्ञापन
Mercury Transit 2022 Know Budh Gochar All Impacts On Taurus In 25 April Read In Hindi
- फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा विशेष करके कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो या नौकरी में परिवर्तन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी,विवाह के लिए भी अवसर अनुकूल। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed