{"_id":"5e9feb968ebc3e903d3bec69","slug":"mercury-transit-2020-budh-transit-in-aries-effect-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशि परिवर्तन: बुध के साथ बना बुधादित्य योग, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशि परिवर्तन: बुध के साथ बना बुधादित्य योग, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा असर
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
Mercury transit 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवराज बुध 25 अप्रैल की प्रातः 2 बजकर 31 मिनट पर अपनी नीच राशि मीन की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे, यहाँ से ये उच्चाभिलाषी होते हुए नीच राशि से मुक्त हो जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही ये वहाँ पहले से ही विराजमान सूर्य के साथ युति करेंगे और 9 मई की सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन के समय सूर्य मेष राशि में 11 अंश का भोग कर चुके होंगे और बुध शून्य अंश से शुरुआत करेंगे। इस प्रकार सूर्य और बुध के मध्य की दूरी 11अंश से भी अधिक रहेगी और यह विशुद्ध बुधादित्य योग निर्मित होगा।
2 of 14
बुध ग्रह
- फोटो : social media
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य और बुध के द्वारा निर्मित बुधादित्य योग बनने अथवा इसके पूर्णफलीभूत होने के लिए सूर्य और बुध के मध्य की दूरी 10 अंश से अधिक होनी चाहिए। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य और बुध एक साथ हैं तो यह योग निर्मित होता है जो अति शुभ फलदाई होता है इस योग में उत्पन्न जातक विद्वान, धनी, मानी और यशस्वी होता है किंतु ज्योतिषी को फलादेश करते समय इनके मध्य की अंशात्मक दूरी का भी गहन अध्ययन करना चाहिए। सभी बारह राशियों पर बुधादित्य योग का प्रभाव कैसा रहेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
3 of 14
राशि
मेष राशि- आपकी राशि पर बनने वाला यह योग किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हो तो यह अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। रुका हुआ धन आएगा तथा समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
राशि
वृषभ राशि- आपकी राशि के बारहवें भाव में बना हुआ यह योग मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। अत्यधिक खर्चे से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु, विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन की दृष्टि से यह अवसर अनुकूल है। विदेश प्रवास के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, दुर्घटना से बचें।
विज्ञापन
5 of 14
मिथुन
मिथुन राशि- आपके लाभभाव में बना हुआ यह आय के एक से अधिक साधन बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही किसी नए कार्य व्यापार का भी आरंभ करना चाह रहे हों तो योजनाओं को अंतिम रूप दे। उच्चाधिकारियों से संबंध न बिगड़ने दें और परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद भी ना होने दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।