फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध की वक्री चाल से इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता

Wed, 21 Aug 2024 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
mercury retrograde in cancer these zodiac signs will lucky get success in all work disprj
Budh Gochar 2024: बुध का कर्क राशि में वक्री - फोटो : अमर उजाला
Mercury Retrograde in Cancer: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ मार्गी और वक्री भी होते रहते हैं। 22 अगस्त को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 22 अगस्त को कर्क राशि में वक्री होंगे फिर 28 अगस्त को कर्क राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध मिथुन और कन्या के स्वामी होते हैं, वहीं ये कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के होते हैं। बुध ग्रह तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं ये एक राशि में करीब 25 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बुध के वक्री होने से कई राशियों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वक्री बुध से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।


mercury retrograde in cancer these zodiac signs will lucky get success in all work disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वक्री बुध का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। वक्री बुध से इन राशि वालों को करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग पिछले कई दिनों से नई नौकरी की तलाश में थे उनकी यह इच्छा बुध के वक्री होने के कारण पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार आदि में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा भी हासिल हो सकता है। 
mercury retrograde in cancer these zodiac signs will lucky get success in all work disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
वक्री बुध से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां हासिल होंगी। अपने बुद्धि और कौशल के बल पर लोगों को प्रभावित करेंगे। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है और धन लाभ की अच्छी संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा और सभी तरह के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury retrograde in cancer these zodiac signs will lucky get success in all work disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
वक्री बुध से तुला राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इनकम में इजाफा देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों का अच्छा भोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। 
विज्ञापन
mercury retrograde in cancer these zodiac signs will lucky get success in all work disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप अपनी वाणी और बुद्धि के कौशल के बल पर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। पुराने अटके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगा। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed