ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल बदलते हैं जिस कारण से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि शनि और सूर्य के कारण समसप्तक योग बन रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य बीते 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर चुके हैं। वहीं न्याय और कर्मफलदाता शनि भी 30 सालों के बाद अपनी ही स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। ऐसे में ये दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 180 डिग्री पर आ गए हैं। यानी शनि और सूर्य दोनों ही एक दूसरे से 7वें भाव में हैं। इस तरह से समसप्तक योग के बनने से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। इनमें से कुछ राशि के लोग ऐसे होंगे जिनको इस योग से सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
Astrology: सूर्य और शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशि वालों को मिल रहा जबरदस्त लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन