अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार इस मई महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा जिसका असर पूरे महीने सभी राशियों पर पड़ेगा। इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इस लिहाज से मई का महीना कैसा रहेगा बता रही हैं ज्योतिषाचार्य ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य...
मासिक राशिफल मई: 4 ग्रहों की चाल बदलने से मई महीने में इन राशियों पर होगा असर
व्यावसायिक पक्ष
आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरु हो जायेगे। इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती है। मास के इस भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग है। बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। मध्य अवधि में विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती है। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी।
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में आपके परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न हो सकता है। परन्तु भाई बहनों के साथ आपके सम्बंध गम्भीर बने हुए है। मास अंत में आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेंगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस मास आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
प्रेम सम्बन्ध
परिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबन्ध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों में प्रेम एव भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यो को अधिक महत्व दे सकते हैं । इस अवधि में में विपरीत लिंग द्वारा कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के धोखे का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में स्थिति में बदलाव होगा, तथा ऐसे में रिश्ते व प्रेम के शुभ योग बनेंगे। इस समय में आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है।
स्वास्थ्य
इस माह मुख्यत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास मध्य में आपका स्वयं का स्वास्थय आपको कुछ परेशान कर सकता। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिये उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाये रखें।
व्यावसायिक पक्ष
विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुडे भूमि- भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते है। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढ़ाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किन्तु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेगे। अनुभव व योग्यता के प्रयोग से पूर्ण आय प्राप्ति के योग बने हुए है। मास अन्त में कुछ समय के लिये निराशावादी हो सकते है। जिससे आय प्रभावित हो सकती है।
आर्थिक पक्ष
छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते है। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। मासमध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचें। व्यावसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी मामलें लम्बें खींच सकते है। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगा।मास अंत के आते आते वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी I बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है।
पारिवारिक पक्ष
जीवन साथी के साथ आपके विवाद बढ़ सकते है। इस तनाव को दूर करने के लिये आपको पहले से अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए। मध्य अवधि में परिवार में सुख - शान्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय में आपके जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। मित्रों पर विश्वास करने से आपकी परिवर में विवाद बढ़ सकते है। स्थिति को फिर से अनुकुल होने में समय लग सकता है।
प्रेम सम्बन्ध
प्रेम संबन्ध मासके आरम्भ में विवाह संबन्धों में बदल सकते है। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबन्धों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही है। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाव वश शीघ्र मित्रता कर लेते है। मासआरम्भ में विदेश स्थानों पर नई मित्रता आरम्भ हो सकती है। तथा मास मध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।जीवन साथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें, व निभाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य
इस मासमें आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जायेगें। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख -शान्ति का अनुभव करेगें। परन्तु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। आपके अपनी माता से बिगडते संबन्ध भी आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते है। इसके अतिरिक्त अपने को मृ्दु व सौम्य बनाये रखने का प्रयास करे। इस समय में बन रहे योगों के कारण आपको जल से होने वाले रोगों से सावधान रहना चाहिए। दूषित जल आपके स्वास्थ्य में कमी का कारण बन सकता है।
व्यावसायिक पक्ष
इस मास के मध्य भाग में आपके नये व्यावसायिक स्त्रोत बन सकते है। इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। इसके मध्य भाग में अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। परन्तु मास अंत में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है। इसलिये इसके अंतिम माह में मशवरों पर स्वयं विचार करने के बाद इन्हें प्रयोग में लाना आपके लिये उचित रहेगा। इस अवधि में व्यावसायिक कार्यो के लिये आपको विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है।
आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होगे। मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जाएंगे। यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगा। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेगें। जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यो से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगा।
पारिवारिक पक्ष
इस मास में परिवारिक सुख - समृद्धि में वृद्धि होगी। इस समय में परिवार को लेकर छोटी यात्राओं पर जा सकते है। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें। माता के साथ आपके संबम्ध मास मध्य के समय में कुछ समय के लिये मधुर नहीं रहेंगे। इस समय में आप परिवार के लिये कोई नया वाहन या मकान ले सकते है। संतान विषय पर भी आपके व्यय होने की संभावनाएं बन रही है।
प्रेम सम्बन्ध
इस मास में आपके प्रेम संबन्ध मध्यम स्तर के रहेंगे। इस अवधि में आपके कारण प्रेम संबन्धों में स्नेह - सहयोग की कमी हो सकती है। इन संबन्धों में कहीं न कहीं आपके अहंम भाव आने से कष्ट बढ़ सकते हैं। मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मध्य की अवधि में आपके प्रेमी के सहयोग से आपके कार्य बनने कि संभावनाएं बन रही है। मास अंत में मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। मनोविनोद के अवसर प्राप्त हो सकते है। इसके अतिरिक्त आप भ्रमण व घूमने फिरने के कार्यक्रम भी इस अवधि में बना सकते है। सुख -साधनों में समय बिताने के लिये समय समय आपके पक्ष है।
स्वास्थ्य
इस मास के मध्य भाग में आपका सकारात्मक दृ्ष्टिकोण बना रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास की अधिकता आपको निराशा की स्थिति से बचा सकती है। मास के मध्य भाग में मन व्यर्थ के विषयों में भटकने की संभावनाएं बना रहा है। मास के अन्त कि अवधि में व्यावसायिक कार्य आपके सरदर्द का कारण बन सकते है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की कमी आपके कष्ट बढ़ा सकती है। योग का सहारा लेने से आप स्वयं को चिन्ता मुक्त रखने में सफल हो सकते है। इसके अतिरिक्त अपने स्वभाव को बदलते हुए सहयोग भाव स्वयं में विकसित करें।
व्यावसायिक पक्ष
इस मास व्यावसायिक कार्यो में भाग-दौड की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में किये गये प्रयासों में कमी के योग बन रहे है। अपने आत्मविश्वास व साहस का लाभ उठाने का प्रयास करें। धन विनियोजन के लिये यह समय अनुकुल है। मास मध्य में अपने वरिष्ठजनों से आपके विचार नहीं मिलेगें। आप में से कुछ के लिए इस समय अपनी रचनात्मक योग्यता को व्यावसायिक कार्यो में लगाना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपकी कलात्मक योग्यता में वृ्द्धि हो रही है। इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। मास अंत में अधीनस्थों पर महत्वपूर्ण कार्य छोडने से बचें। इससे कार्यो में विलम्ब से बचा जा सकता है। उच्चाधिकारियों की सहमति इस समय में सरलता से प्राप्त की जा सकती है। सहकर्मियों का सहयोग काफी हद तक आपको प्राप्त हो पायेगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यावसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी की के अवसरों बनेगे। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता है। इस अवधि में सिद्धान्तो में लोच का भाव बनाये रखें । कठोर होने से काम नहीं बनेगे।
पारिवारिक पक्ष
यह माह आपके परिवार के लिये सुख -समृ्द्धि लेकर आया है । इस अवधि में पारिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते है। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थी, उन सभी का इस अवधि में अंत होकर ग्रहस्थ जीवन में सुख के योग बनेगें। आपके अपनी माता के साथ संबन्ध सामान्य होगें परन्तु पिता के साथ समंधों में खटास आ सकती है। मास के मध्य में धन संबन्धी विषय आपके परिवारिक सुख में कमी कर सकते है।
प्रेम सम्बन्ध
मास के अंत की अवधि में जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभों को भी बल मिलने कि संभावनाएं बन रही है। आपकी व्यस्तता अन्यत्र विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस स्थिति में आप दोनों को मेल- मिलाप के अवसर कम मिलने की सम्भावनाएं बन रही है। मास मध्य अवधि मे मित्र के सहयोग के फलस्वरूप फलस्वरुप आपके व्यावसायिक कार्य पूरे होगे। उपयुक्त समय देने से आप अपने संबन्धों को फिर से मधुर बनाने में सफल रहेगें। मध्य अवधि में आपके स्वभाव की मधुरता की कमी आपके प्रेमी के साथ संबन्धों को प्रभावित कर सकती है।
स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बने रहे है। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते है। मास के मध्य में यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण सुख में कमी हो सकती है। मास अंत में अपने क्रोध में कमी करना उचित रहेगा। इस समय में आराम करने के अवसर कम प्राप्त हो सकते है।