17 जनवरी को मंगल अपनी राशि बदल रहे हैं । मंगल ग्रह तुला राशि से बदल कर अब वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल वृश्चिक राशि में 7 मार्च 2018 तक रहेगा। मंगल का यह राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ आइए जानते हैं।
मेष - मंगल का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों पर मिलाजुला असर दिखेगा। मेष राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। हालांकि इस दौरान किसी काम को बिना सोचे समझे करने से परेशानी में पढ़ सकते हैं। सेहत खराब हो सकता है। परिवार में शांति और संयम रखे। जोश में आकर होश न खोए यानि जल्दबाजी करने से बचें।
वृष-मंगल के कारण इस राशि वालों के स्वभाव में क्रोध और उत्तेजना बढ़ सकती है इसलिए शांत मन से काम करें वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग जोखिम और जल्दबाजी में कोई काम न करें इससे नुकसान हो सकता है।
मिथुन-मंगल के शुभ प्रभाव से कठिन से कठिन मामलों मे आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान अगर आप नौकरी के बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है क्योंकि आपकी मनपसंद नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा और दुश्मनों पर आपकी जीत से उत्साह बढ़ेगा।
कर्क- जिस तरह से मिथुन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन अच्छा साबित हो उसी प्रकार से कर्क राशि वालों को मंगल के प्रभाव से अचानक व्यापार और नौकरी में बदलाव और फायदा देखने को मिल सकता है। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।