फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: 26 फरवरी को मंगल का मकर राशि में परिवर्तन, इन पांच राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

Fri, 18 Feb 2022 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 06:54 AM IST
विज्ञापन
mars transit in makar rashi impact on these five zodiac sign
Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह 26 फरवरी को धनु राशि की अपनी यात्रा समाप्त करते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। - फोटो : amar ujala

Mangal Gochar 2022: 26 फरवरी को सभी ग्रहों के सेनापति की उपाधि से नवाजे जाने वाले मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह 26 फरवरी को धनु राशि की अपनी यात्रा समाप्त करते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माना गया है। जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको मंगल के राशि परिवर्तन से पांच राशियों के ऊपर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि इन पांच राशियों के जातकों पर मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

mars transit in makar rashi impact on these five zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि 
मंगल का राशि परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में होने जा रहा है। मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन धन के लिहाज हानि पहुंचाने वाला रहेगा। निवेश से आपको हानि होने की संभावना ज्यादा है। उधार देने से बचें। आप इस दौरान कानूनी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यालय में सहयोगी संग वाद -विवाद होने की संभावना सबसे ज्यादा है। आपको मानसिक परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है।

mars transit in makar rashi impact on these five zodiac sign
राशि

कर्क राशि
आपकी राशि से मंगल का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। सातवां भाव विवाह और जीवनसाथी का होता है। ऐसे में शादीशुदा जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन कुछ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना ज्यादा रहेगी। बात-बात में लड़ाई हो सकती है इसलिए इस कोशिश करें बात ज्यादा न बढ़ने पाएं। सेहत में गिरावट आ सकती है। धन हानि होने से मन व्यथित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in makar rashi impact on these five zodiac sign
राशि
कन्या राशि 
आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन परेशानियां लेकर आएगा। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दिक्कतों से आपका मन उदास रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में सहकर्मियों संग वाद विवाद होने से आपका मन दुखी रहेगा। 
विज्ञापन
mars transit in makar rashi impact on these five zodiac sign
राशि
धनु राशि
मंगल आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। आपको धन और संपत्ति को लेकर कोई बड़ा विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed