फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का राशि परिवर्तन आज, जानिए राशियों पर इसका शुभ अशुभ असर

Sun, 10 Nov 2019 12:18 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
mars transit in libra rashi impact of all zodiac sign
मंगल का राशि परिवर्तन

महान पराक्रमी ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 10 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजकर 21 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 25 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। तुला राशि में पहले से ही वक्री बुध सूर्य के साथ विराजमान हैं। इस प्रकार से कुछ दिनों के लिए तुला राशि में तीन ग्रहों का संयोग बना हुआ है, इस राशि के लिए मंगल का फल मिलाजुला रहता है। लग्न कुंडली के अनुसार मंगल तुला लग्न के लिए मारकेश होते है।

mars transit in libra rashi impact of all zodiac sign
mars

फलित ज्योतिष में मारकेश का तात्पर्य होता है मरणतुल्य कष्ट देने वाला। पं जयगोविंद शास्त्री के अनुसार 16 नवंबर की रात्रि सूर्यदेव के वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ ही ये त्रिग्रही योग भी भंग हो जाएगा लेकिन मंगल और बुध की युति 5 दिसंबर तक बनी रहेगी। जब मंगल और सूर्य एक साथ मिलते हैं तो अंगारक योग बनता है जिसके फलस्वरूप समाज में अराजकता बढ़ने का खतरा रहता है, प्राकृतिक आपदाओं में भी बढ़ोतरी होती है। अग्निकांड की अधिकता रहती है इसलिए वक्री बुध का मंगल और सूर्य के साथ तुला राशि में आना देश एवं समाज के लिए सावधानी एवं संयम बरतने के संकेत दे रहा है। मंगल का तुला राशि में प्रवेश एवं सूर्य और बुध के साथ उनकी युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव कैसा रहेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mars transit in libra rashi impact of all zodiac sign
राशि
मेष राशि- सप्तम भाव में यह युति व्यापार की दृष्टि से थोड़ा उथल-पुथल लाएगी यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो बाजार का रुख देखकर अति सावधानीपूर्वक निवेश करें। विवाह संबंधी वार्ता थोड़ा आगे बढ़ सकती है। मकान वाहन के क्रय का संयोग बन रहा है लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in libra rashi impact of all zodiac sign
राशि
वृषभ राशि- आपके शत्रुभाव में इन ग्रहों का पहुंचना कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति दिला सकता है, बेहतर रहेगा कि मामले बाहर निपटाने का प्रयास करें। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल  सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अधिक व्यय से आर्थिक तंगी रहेगी सावधान रहें।
 
विज्ञापन
mars transit in libra rashi impact of all zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि- पंचम भाव में ये युति शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता दिलाएगी। संतान संबंधी चिंता तो दूर होगी ही प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। इन ग्रहों की लाभभाव पर दृष्टि नौकरी में उन्नति एवं रुका हुआ धन दिलाने में मदद करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed