फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का कर्क राशि में हुआ परिवर्तन, ये 5 राशि वाले लोग हो जाएं सतर्क

Tue, 11 Jul 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Jul 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
mars transit in gemini to cancer from 11 july 2017

11 जुलाई यानि मंगलवार की दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से मंगल ने अपनी चाल को बदल लिया है। मंगल अब मिथुन राशि से कर्क राशि में आ गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से मंगल ग्रह को बेहद मजबूत किंतु विनाशकारी ग्रह भी माना गया है। यही कारण है कि जब-जब यह विशाल ग्रह अपना स्थान बदलता है तो हर कोई सावधान हो जाता है। कर्क राशि में मंगल को नीच का माना जाता है इससे लगभग सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं।

mars transit in gemini to cancer from 11 july 2017
aries - फोटो : aries

मेष राशि से मंगल का परिवर्तन चौथे घर में हो रहा है। जो कि पारिवारिक व सुख सुविधाओं से संबंधित माना जाता है। मेष राशि स्वामी भी मंगल हैं जो कि उनकी नीच माने जानी वाली राशि कर्क में गोचर होंगे। इसलिये आपके लिये स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय सही नहीं कहा जा सकता। शुरुआती समय में मकर राशि में चंद्रमा के प्रभाव से कुछ समय के लिये नीच भंग राज योग बन रहा है जिसका आपको लाभ मिल सकता है फिर भी मंगल के परिवर्तन के पश्चात थोड़ा सावधानी से काम लें।

mars transit in gemini to cancer from 11 july 2017
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृषभ राशि से मंगल का परिवर्तन तीसरे स्थान में हो रहा है जो कि पराक्रम का क्षेत्र माना जाता है। मंगल के परिवर्तन के कारण इस समय आप कार्यक्षेत्र में काफी दबाव महसूस कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in gemini to cancer from 11 july 2017
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि से मंगल का परिवर्तन द्वीतीय भाव में हो रहा है। जो कि धन का स्थान माना जाता है। मंगल का परिवर्तन मिथुन राशि से ही हो रहा है। परिवर्तन के कुछ समय बाद आप महसूस कर सकते हैं कि आपके खर्चों में इज़ाफ़ा कुछ ज्यादा ही हो रहा है और आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
mars transit in gemini to cancer from 11 july 2017
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राशि में ही मंगल का परिवर्तन हो रहा है। इससे आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। छोटी छोटी बातों से आप अपने अंदर एक चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। यही चीज़ें आपके कार्य में भी बाधाएं बनकर सामने आ सकती हैं। नीच मंगल के कारण आप कुसंगति का शिकार भी हो सकते हैं। जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed