Mangal Gochar 2022 : महान ग्रह मंगल वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 16 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में भ्रमण करते हुए ये 30 अक्तूबर को वक्री होंगे और पुनः 13 नवंबर की रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी राशि पर वक्री अवस्था में गोचर करते हुए ये 13 जनवरी की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर मार्गी होंगे और 12 मार्च को पुनः मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Mars Transit 2022: 16 अक्तूबर को मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों को लाभ और किसे नुकसान
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला और कई अप्रत्याशित परिणामों का सामना देगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी किंतु परिवार में छोटे सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
राशि द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं को भी गोपनीय रखेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें।
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल ऊर्जावान तो बनाएंगे लेकिन संघर्ष ही अधिक कराएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु कामयाब नहीं रहेंगे। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। आय के साधन बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह की सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद का क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कई बार आपको लगेगा कि जितनी मेहनत कर रहे हैं उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा है इस सोच को ग्रह योग समझकर अपने ऊपर हावी न होने दें।