लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Dhanteras 2022: धनतेरस में सोना-चांदी या बर्तन नहीं, लाएं ये चीजें, होगा फायदा
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज मन काफ़ी संयत बना रह सकता है और आपको अपने प्रेमी के साथ बना रहना अच्छा लगेगा । आप आज लव मेकिंग में भी बिजी रह सकते है। इससे आप काफ़ी राहत महसूस कर सकते है। जो भी तन्हाईयां अभी तक बनी हुई थी आज वह सब दूर होगी।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेमी जीवन में आज कुछ सुधार होता दिखाई देता है। आप प्रेमी के साथ मौज मस्ती मनाने जा सकते है। जितना भी समय आप उसके साथ बिताना चाहते है उसे बिता ही लेगे। आप दोनों काफ़ी रोमांटिक मूड में नजर आते हैं और आप माहौल को भी रोमांस से भर देगें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन भी कुछ खास नहीं कहा जा सकता है। आप खुद अपने हाथों मुसीबत मोल ले लेते है फ़िर परेशान होते फ़िरते हैं। आप जरा-जरा सी बात पर प्रेमी को कुरेदना बंद करेगें तब आपका प्रेमी जीवन ज्यादा खुशहाल बना रह सकता है अन्यथा आए दिन आप किसी ना किसी परेशानी में उलझे ही रहेगें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी और परिवार दोनों के मध्य खुद को फ़ंसा पा सकते है। आपको समझ नहीं आएगा कि किसे छोडा जाए और किसका साथ दिया जाए। खासकर पिता के साथ प्रेमी को लेकर बहस उग्र रुप ले सकती है। प्रेमी के साथ भी बातचीत बहुत बढिया नही लग रही।