फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology : राहु-मंगल युति से बनेगा अंगारक योग, इन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानियां

Thu, 23 Jun 2022 05:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jun 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Mars Transit In Aries And Rahu in Aries Made Angarak Yoga These Zodiac Sign Get Problems
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर माह कोई न कोई ग्रह राशि बदलकर दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब इसका प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ता है। जून के माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो चुका है और अब ग्रहों के सेनापति मंगल देव 27 जून को अपनी ही राशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें मेष राशि में राहु ग्रह पहले से ही विराजमाम हैं। ऐसे में मंगल और राहु की युति बनने जा रही है। मंगल-राहु की यह युति अंगारक योग का निर्माण करती है। वैदिक ज्योतिष में इस अंगारक योग को शुभ नहीं माना जाता है। अंगारक योग के दौरान कई तरह परेशानियां और विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को अग्नि तत्व का कारक माना गया है जबकि राहु ग्रह को अशुभ ग्रह माना गया है। अंगारक योग के बनने से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती है।

Mars Transit In Aries And Rahu in Aries Made Angarak Yoga These Zodiac Sign Get Problems
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार आपकी राशि से अंगारक योग 12वें भाव में होने जा रहा है। कुंडली में यह स्थान हानि और व्यय का होता है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके शत्रु हावी हो सकते हैं। व्यापार में आपकी बनाई गई योजना ठीक ढ़ंग से काम नहीं करेंगी। मानसिक परेशानियों में इजाफा हो सकता है।

Mars Transit In Aries And Rahu in Aries Made Angarak Yoga These Zodiac Sign Get Problems
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी राशि के लिए अंगारक योग नौवें भाव में हो रहा है। यह स्थान भाग्य और विदेश यात्रा से संबंधित होता है। ऐसे में भाग्य के स्थान पर अंगारक जैसे अशुभ योग का निर्माण भाग्य को प्रवाहित करेगा। योजनाएं बाधित हो सकती है। धन हानि के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी में नया वाद विवाद पैदा होने से आपकी मुश्किलें काफी बढ़ने के संकेत हैं। वाहन सावधानी से चलाने की जररूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit In Aries And Rahu in Aries Made Angarak Yoga These Zodiac Sign Get Problems
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
27 जून से तुला राशि में अंगारक योग पांचवें भाव में बन रहा है। यह स्थान प्रेम, शिक्षा और विवाह का कहा जाता है। ऐसे में आपको प्रेम संबंधी विवादों में फंसने के संकेत हैं। प्रेम जीवन जी रहे कपल के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा में कार्यरत है उनके लिए कुछ दिनों मुश्किलें आ सकती है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed