वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर अवश्य पड़ता है। हर एक ग्रह अपनी प्रकृति के अनुसार शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करते हैं। सभी ग्रहों में मंगल ग्रह को भूमिपुत्र और ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त हुआ है। मंगल ग्रह 27 जून को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि स्वयं मंगल ग्रह की राशि है। ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण मंगल ग्रह का गोचर 27 जून, 2022 को सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर होगा। मंगल इस गोचर के दौरान अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं इसलिए यह परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिसका विशेष प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर देखने को मिल सकता है।
{"_id":"62b02a8d3609014b1a5fdd73","slug":"mars-transit-in-aries-27-june-2022-these-4-zodiac-signs-get-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars transit: जल्द ही मंगल का स्वराशि में प्रवेश, इन चार राशि वालों को मुनाफा और भाग्योदय के संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars transit: जल्द ही मंगल का स्वराशि में प्रवेश, इन चार राशि वालों को मुनाफा और भाग्योदय के संकेत
Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
mars transit 2022: मंगल अति उत्साही,ऊर्जावान,आग्नेयास्त्रों,सेना तथा जमीन जायदाद के कारक हैं इनके राशि परिवर्तन का आम जन पर सीधा असर पड़ता है।
- फोटो : अमर उजाला
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में अच्छी सफलताएं भी मिलने के संकेत हैं। वहीं नई नौकरी के लिए ढ़ेरों अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। भूमि संबंधी विवाद जो काफी समय से चल रहे थे अब उसमें समाधान मिल सकता है।
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: मंगल का शुभ प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। सभी तरह के इच्छाएं पूरी होने की संभावना दिखाई पड़ रही है। जो जातक किसी काम में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत से लगे हुए हैं उन्हें सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के ऊपर मंगल ग्रह का अच्छा प्रभाव रहेगा। प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
सभी तरह के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। धन का लाभ होगा। रूके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे जिस कारण से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का स्वराशि में प्रवेश करना किसी भी तरह के वरदान से कम नहीं है। कार्यों में लगातार विकास और सफलताएं देखने को मिल सकती है। करियर में शानदार परिणाम देखने को मिलेगा। आपको कई सुखद यात्राओं का मौका मिलेगा। व्यापार करने वाले जातक बढ़िया और अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे और नई योजनाओं में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
मंगल का गोचर शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलने की वजह से सभी तरह के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के कई मौके आएंगे। जिसे आप आसानी के साथ पूरा कर लेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। नौकरी में अच्छा समय बीतेगा। निवेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। वही जो जातक सरकारी कार्यों में लिप्त है उनके लिए बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी।