फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से आएगा सौभाग्य, जुलाई में ये 5 राशियां करेंगी राज

Thu, 12 Jun 2025 04:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 04:29 PM IST
सार

Mangal Gochar 2025: 30 जून, 2025 को मंगल का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर इन 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख-स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
Mars Transit Brings Big Changes by End of June These 5 Zodiac Signs to Shine in July
mangal gochar 2025 - फोटो : Adobe Stock

Purvafalguni Nakshatra: जून महीने के ग्रह गोचर के अनुसार, इस महीने का अंत मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन के साथ होगा। द्रिक पंचांग के मुताबिक, मंगल फिलहाल मघा नक्षत्र में है, लेकिन 30 जून 2025 की शाम 8:33 बजे वह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा। इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, जिसमें अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के परिणाम संभव हैं।


Mangal Nakshatra Gochar 2025: जून में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की
हालांकि, इस नक्षत्र परिवर्तन से खासतौर पर 5 राशियों के जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव आएंगे। इनके कामकाज में तेजी आएगी, अटके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार व मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली 5 राशियां कौन-कौन सी हैं।
Ashadh Month 2025: आषाढ़ मास कब से होगा शुरू? इस महीने भूलकर भी न करें ये काम

Trending Videos
Mars Transit Brings Big Changes by End of June These 5 Zodiac Signs to Shine in July
व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद फायदेमंद साबित होगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे प्रगति होगी। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में भी मेल-जोल बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

Mars Transit Brings Big Changes by End of June These 5 Zodiac Signs to Shine in July
परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर में तरक्की लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा और नए साझेदार मिल सकते हैं। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit Brings Big Changes by End of June These 5 Zodiac Signs to Shine in July
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिलाजुला परिणाम देगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और धैर्य से उन्हें पार किया जा सकेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। महीने के दूसरे हिस्से में शुभ खबरें मिल सकती हैं। परिवार में भी सामंजस्य बनाए रखना लाभकारी होगा।

विज्ञापन
Mars Transit Brings Big Changes by End of June These 5 Zodiac Signs to Shine in July
रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं और नए निवेश से लाभ होगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं और नए निवेश से लाभ होगा। करियर में नए अवसर आएंगे और प्रगति होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर मानसिक शांति का ध्यान रखना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed